Search

 
 
 

आजसू पार्टी खिजरी में करेगी संगठन विस्तार, 11 जनवरी को गेतलसुद डैम में कार्यकर्ता सम्मेलन

सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्देश देते हुए कहा कि आजसू पार्टी ही जनाकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है,
 

 Ranchi :  आजसू पार्टी के खिजरी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो से उनके बुकरू स्थित आवास पर मुलाकात की. उन्हें  नववर्ष की शुभकामनाएं दीं.  


इस अवसर पर बैठक आयोजित की गयी, जिसमें संगठन का विस्तार, रणनीति और भावी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी.


बैठक में 11 जनवरी को गेतलसुद डैम में खिजरी विधानसभा स्तरीय एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करने की निर्णय लिया गया.


सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्देश देते हुए कहा कि आजसू पार्टी ही जनाकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है,


बैठक में मुख्य रूप से खिजरी विधानसभा प्रभारी सह केंद्रीय सचिव रामधन बेदिया, केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह, लक्ष्मीनारायण महतो, जलनाथ चौधरी, ओरमांझी जिप सदस्य सरिता देवी, जिला प्रवक्ता रोशन सिंह मुंडा, अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो, ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही