सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने आजसू पार्टी के बैनर तले मांगा हक रामगढ़ : बीचा और हरिहरपुर गांव के ग्रामीणों ने आजसू पार्टी के बैनर तले सड़क निर्माण के लिए अपनी आवाज बुलंद की. कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी मौजूद थे. महाजुटान के दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में सरकार से सड़क निर्माण की मांग की. मौके पर रोशनलाल चौधरी ने कहा कि जब अपने हक के लिए जनता को संघर्ष करना पड़े तो समझ लीजिये की राजा निष्क्रिय है. बड़कागांव विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के राज परिवार ने विकास के लिए जनता को काफी संघर्ष करवाया है. जैसे एक परिवार ने देश को बर्बाद किया वैसे ही एक परिवार ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र को बर्बाद किया है. ये बहुत ही दुभाग्यपूर्ण है कि ग्रामीणों को सड़क के लिए संघर्ष करना पड़ रहा. इसे भी पढ़ें :रोहिंग्या">https://lagatar.in/rohingyas-are-entering-the-country-without-passport-visa-a-big-threat-to-the-sovereignty-of-the-country-himanta-biswa-sarma/">रोहिंग्या
बिना पासपोर्ट-वीजा के देश में घुस रहे हैं, देश की संप्रभुता के लिए बड़ा खतरा : हिमंत बिस्वा सरमा
: चिरकुंडा में निकली छोटे बच्चों की कांवर यात्रा, लगे बोल बम के नारे [wpse_comments_template]
बिना पासपोर्ट-वीजा के देश में घुस रहे हैं, देश की संप्रभुता के लिए बड़ा खतरा : हिमंत बिस्वा सरमा
विधायक अंबा प्रसाद में विकास की इच्छाशक्ति नहीं : रोशनलाल चौधरी
आजसू नेता ने अपने हक अधिकार के संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की. कहा कि जब तक क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास नहीं हो जाता आजसू पार्टी संघर्ष करती रहेगी. जिस बड़कागांव विधानसभा को पूरे देश में नंबर 1 रहना चाहिए था आज वो विधानसभा निचले पायदान पर है. रामगढ़ जिले में करोड़ों रुपए विकास के लिए पड़े हुए हैं लेकिन स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद में विकास की इच्छाशक्ति ही नही है. कार्यक्रम का संचालन उमेश करमाली ने किया. मौके पर अमरनाथ महतो, पूर्व पार्षद सुरेश महतो, विजय बेदिया, मुखिया प्रतिनिधि सुरेश महतो, संजय महतो, लक्ष्मीकांत महतो सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-kanwar-yatra-of-small-children-started-in-chirkunda-slogans-of-bol-bam/">धनबाद: चिरकुंडा में निकली छोटे बच्चों की कांवर यात्रा, लगे बोल बम के नारे [wpse_comments_template]
Leave a Comment