Search

बंगाल चुनाव में हाथ आजमाएगी आजसू पार्टी, 5 जनवरी को पुरुलिया में जुटेंगे दिग्गज

Ranchi: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड के नामधारी दल भी बंगाल में पांव पसारने का प्रयास कर करे हैं. इसी कड़ी में आजसू पार्टी भी बंगाल में चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुट गई है. पार्टी के कार्यकताओं में जोश भरने के लिए 5 जनवरी को पुरुलिया में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा.यह एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन हरिपदो साहित्य मंदिर, पुरुलिया में आयोजित होगा.

सुदेश महतो समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

इस एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में आजसू प्रमुख सुदेश महतो कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे. साथ ही लम्बोदर महतो, विधायक, बंगाल प्रभारी पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस शामिल होंगे. पार्टी की रणनीति के तहत केंद्रीय सचिव सुनील सिंह, बंगाल प्रभारी सम्मेलन की तैयारी को लेकर पुरूलिया, बांकुडा, मिदनापुर एवं झारग्राम के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी कर चुके है. इसे भी पढ़ें-पिछड़ों">https://lagatar.in/ajsu-party-will-make-a-phased-movement-on-the-demand-for-27-percent-reservation-for-backward/7522/">पिछड़ों

को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग पर आजसू पार्टी करेगी चरणबद्ध आंदोलन

बंगाल चुनाव में वृहत झारखंड राज्य आजसू का होगा मुख्य एजेंडा

सम्मेलन में वृहत झारखंड क्षेत्र के लोगों की सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं पर गहन चिंतन कर उसके निदान के लिए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. वृहत झारखंड का यह क्षेत्र बंगाल के अन्य क्षेत्रों से भाषा, वेश-भूषा, रहन-सहन, खान-पान, पर्व-त्योहार, कला-संस्कृति के रूप में अलग पहचान रखता है. झारखंड बनने के पश्चात इस क्षेत्र के लोग अपने आप को उपेक्षित महसूस करते हैं और अपनी अस्मिता बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. इसे भी देखें-  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//