Search

 
 
 

आजसू पार्टी की बड़कागांव विस स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

आजसू पार्टी की बड़कागांव विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, रांची में संपन्न हुई
 

Ranchi : आजसू पार्टी की बड़कागांव विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, रांची में संपन्न हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 24 अगस्त 2025 को उरीमारी, शनिचरा बाजार में बड़कागांव विधानसभा स्तरीय सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा.

 

बैठक को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को झारखंड के नवनिर्माण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया. कहा कि आजसू पार्टी ने जिन सपनों और जन-आकांक्षाओं के लिए संघर्ष किया अब उन्हें साकार करने की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी के कंधों पर है. आने वाले समय में छात्रों और नौजवानों को निर्णायक भूमिका निभानी होगी. जनता के विश्वास को कायम रखते हुए जनमुद्दों पर निर्णायक संघर्ष ही हमारी दिशा और पहचान है.

 

मांडू विधायक निर्मल महतो ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा पार्टी को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को अपनी सक्रिय भूमिका तय करनी होगी. मैं खुद को एक कार्यकर्ता मानता हूं और जनता के बीच हमेशा उनके सेवक के रूप में उपस्थित रहता हूं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

बैठक में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता, रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, हजारीबाग जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो, सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्य

 

संदीप कुशवाहा, लीलाधन साव, भोला महतो, अनिल राम, रवि शंकर जायसवाल, पंकज साहा, मोहन महतो, विश्वनाथ महतो, कैलाश महतो, अनिकेत नायक, नागेश्वर तुरी, कामेश्वर महतो, तूलेश्वर राम, गौतम वर्मा, सुरेश महतो, ब्रजेश सिंह, अशोक पाठक, अजय रवि, नित्यानंद कुमार, गंगाधर महतो, छोटू करमाली, उमेश महतो, सुनील यादव, राकेश विश्वकर्मा, वीरेन्द्र झा, संजय कुमार महतो, प्रकाश महतो, टिकेश्वर महतो, कोलेश्वर महतो, जुगेश बेदिया, भुजा बेदिया, बलेश्वर मुंडा, राजेंद्र सिंह, कुलदीप मुंडा, सुदामा बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही