Ranchi: आजसू पार्टी के मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुआ, जिसमें केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि लोहरदगा के लोग कांग्रेस राज से त्रस्त हैं. पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र का विकास थम गया है. लोहरदगा की जनता बदलाव चाहती है. आजसू पार्टी जनता के विश्वास के अनुरूप कार्य करेगी. अल्पसंख्यक समुदाय आज कमांडिंग नहीं डिमांडिंग स्थिति में है. हम सभी को संगठित होने की आवश्यकता है. इस दौरान लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से आये कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ता समेत अल्पसंख्यक समुदाय के कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी की केंद्रीय महासचिव नीरू शांति भगत ने कहा कि लोहरदगा विकास के मानकों पर पिछड़ गया है, वित्त मंत्री का क्षेत्र होने के बावजूद यह विस क्षेत्र विकास से कोसो दूर है. सभी बाधाओं को पार करते हुए लोहरदगा में बदलाव लाने की तैयारी है. समाज के हर दुःख सुख में हमेशा खड़ी रही हूं और आगे भी रहूंगी, वादा है. इसे भी पढ़ें - पलामू">https://lagatar.in/palamu-dc-reprimanded-the-social-welfare-officer-in-the-meeting-know-why/">पलामू
डीसी ने बैठक में लगायी समाज कल्याण पदाधिकारी को फटकार, जानें क्यों?
वन विभाग ने अवैध ढिबरा लदे वैन को किया जब्त [wpse_comments_template]
डीसी ने बैठक में लगायी समाज कल्याण पदाधिकारी को फटकार, जानें क्यों?
कांग्रेस अल्पसंख्यकों से सिर्फ वोट चाहती, उनका विकास नहीं : एस अली
केंद्रीय संगठन सचिव एस अली ने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यक समुदाय का सिर्फ वोट चाहती है, उनका विकास नहीं. हम आज भी न्याय के लिए संघर्षरत हैं. समय बदलाव का है, यह बदलाव राज्य के साथ लोहरदगा में भी करेंगे. जनभावनाओं को धरातल पर सुदेश महतो ही उतार सकते हैं. झारखंडी माटी की पार्टी है आजसू. मौके पर लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, कलीम खान, साजिद कलाल, मतउल खान, कबीर अंसारी, मो जावेद, साहिद अंसारी ने भी अपनी बात रखी.इन्होंने ली आजसू की सदस्यता
कुद्दुस अंसारी, तजमुल कुरैशी, मो शमीम अंसारी, तमामील, राजू खान, नासरीन प्रवीण, यूनुस, रेयाजत अंसारी, बबलू अंसारी, कबीर अंसारी, सदाम अंसारी, साजिद आलम, मोइन अंसारी, जफिर अंसारी, मो ज़ुफ्फकुल, यूनुस अंसारी, एरफुन अंसारी, जुल्फिकार, वसीम राजा, अपसर अंसारी, मोख्तार अंसारी, सरोज अंसारी, जफर खान, साजिद खान, तमामिल, कुतुश अंसारी, अजमल खान, मोइएन, मोख्तार खान, रेसासत खान, रेयाज अंसारी सहित अन्य ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग:">https://lagatar.in/century-seized-illegally-loaded-pickup/">हजारीबाग:वन विभाग ने अवैध ढिबरा लदे वैन को किया जब्त [wpse_comments_template]
Leave a Comment