Search

 
 
 

Jamshedpur News: जमशेदपुर में आजसू पार्टी का दो दिवसीय युवा सम्मेलन शुरू

जमशेदपुर में आजसू पार्टी का दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन शुरू हो चुका है. इस सम्मेलन में झारखंड के सभी 24 जिलों से आए युवा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: जमशेदपुर में आजसू पार्टी का दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन शुरू हो चुका है. इस सम्मेलन में झारखंड के सभी 24 जिलों से आए युवा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. पहले दिन इंडोर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं के हित से जुड़े अहम मुद्दों और संगठन को आगे मजबूत करने की रणनीति पर खुलकर चर्चा हुई.

Uploaded Image

सम्मेलन के दौरान आजसू के नेताओं ने राज्य सरकार पर निशाना साधा. उनका कहना है कि युवा अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है. पार्टी का कहना है कि इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व में लाना है और उनकी बात को आगे बढ़ाना है.

 

दूसरे दिन आजसू के संस्थापक निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा. इसके बाद कदमा गणेश पूजा मैदान में खुला अधिवेशन होगा. आशा की जा रही है कि इसमें लगभग 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे. इस सम्मेलन के जरिए युवा नेतृत्व को मजबूत करने और संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय बनाने की कोशिश की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही