Search

 
 
 

आजसू के प्रवक्ता विनय भरत ने थामा जदयू का दामन

 
  • प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
Ranchi : जदयू प्रदेश कार्यालय में आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सह प्रभारी आजसू छात्र संघ व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विनय भरत ने मंगलवार को जदयू का दामन थाम लिया. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी. मौके पर खीरू महतो ने कहा कि डॉ विनय शिक्षाविद हैं. साथ ही राजनीति में भी काफी अनुभवी हैं. इनके पार्टी में शामिल होने से झारखंड में जदयू के संगठन को मजबूती मिलेगी.

नीतीश के नेतृत्व में उम्मीद की किरण- डॉ विनय भरत

वहीं सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ विनय भरत ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक स्थिति में खासकर युवाओं में व्याप्त हताशा, बेरोजगारी, बेतहाशा निराशा के बीच नीतीश कुमार के नेतृत्व में उन्हें उम्मीद की किरण दिख रही है. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश जदयू के महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, भगवान सिंह, संजय कुमार सिंह एवं रामजी प्रसाद उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – खराब">https://lagatar.in/cms-deoghar-program-postponed-due-to-bad-weather/">खराब

मौसम के कारण सीएम का देवघर कार्यक्रम हुआ स्थगित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही