Search

 
 
 

लातेहार: आजसू ने बेरोजगारों का डाटा कलेक्शन शुरू किया

 
Latehar: आजसू पार्टी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अब आजसू पार्टी हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा युवाओं को रोजगार देने के वायदे के खिलाफ बेरोजगार युवाओं का डाटा कलेक्शन शुरू किया है. शनिवार को आजसू कार्यालय में जिला अध्यक्ष अमीत कुमार पांडेय एवं युवा नेता रवि वर्मा ने इस आशय की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह राज्यव्यापी डाटा कलेक्शन कार्य 24 अगस्त से छह सितंबर तक किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव पूर्व हर साल पांच लाख नौकरियां देने का वायदा किया था. इसके अलावा बेरोजगारों को पांच से सात हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता भी देने की बात कही थी, लेकिन उनका कार्यकाल अब पूरा होने वाला है. उन्होंने इन वायदों को पूरा नहीं किया है. पांडेय ने बताया कि आठ सितंबर को बेरोजगारों का डाटा मुख्यमंत्री को सौंपकर उन्हें किये गये वायदों की याद दिलायी जायेगी. मौके पर श्रवण पासवान, विकास कुमार व अंकित कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - असम">https://lagatar.in/the-main-accused-in-the-assam-gang-rape-case-died/">असम

गैंगरेप कांड : मुख्य आरोपी की मौत, क्राइम सीन पर ले जाते वक्त भागने के दौरान तालाब में कूदा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही