Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आजसू छात्र संघ ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Advertisement
Advertisement
Ranchi : अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू के द्वारा रांची विश्वविद्यालय में सोमवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय और विभिन्न महाविद्यालय मे जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच करने एवं निर्दोष छात्र-छात्राओं पर 11 धाराओं के तहत किए गए एफआईआर को वापस लेने के लिए विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया. हस्ताक्षर अभियान के दौरान रांची विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालय के हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस अभियान समर्थन देते हुए हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया. मौके पर मौजूद रांची विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने कहा कि 2023 पेपर लीक कानून के तहत राज्य सरकार जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करानी चाहिए. साथ ही जेएसएससी के अध्यक्ष और सचिव को तत्काल प्रभाव से हटाना जाना चाहिए. जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं एवं छात्र नेताओं प्रतिनिधियों पर किया गया एफआईआर वापस लिया जाए. यह तीनों मांगों के पूर्ण होने तक छात्र आजसू के सदस्य इस मामले को लेकर राज्य भर में आंदोलनरत रहेंगे. इसे भी पढ़ें : राजधानी">https://lagatar.in/ranchi-heavy-rain-in-the-capital-possibility-of-rain-and-hailstorm-tomorrow/">राजधानी

रांची में हुई झमाझम बारिश, कल बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही