Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आजसू छात्र संघ डीएसपीएमयू के वीसी से मिला, पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा

Advertisement
Advertisement
Ranchi : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू ) का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति से मिला. उन्हें  पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. संघ के विश्वविद्यालय संयोजक अभिषेक झा ने कहा कि ये सभी मांगें छात्र हित में अति आवश्यक हैं. उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव से वास्तविक रूप से बेहतर नेतृत्व क्षमता रखने वाले युवा नेतृत्व को लेकर सामने आते हैं. ये युवाओं का अधिकार है. कोरोना संकट अब टल गया है. इसलिए अविलंब छात्रसंघ चुनाव के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को आगे बढ़ना चाहिए. जल्द से जल्द नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कराकर छात्र छात्राओं को छात्र संघ चुनाव के माध्यम से अपना प्रतिनिधि चुनने या प्रतिनिधत्व करने का संवैधानिक अवसर प्रदान करना चाहिए. मौके पर अभिषेक शुक्ला, जगत मुरारी, मुकेश, ऋतिक, राहुल, अन्वय, अभिषेक सिंह, वतन, हर्ष और हर्षित उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें- इंफोर्समेंट">https://lagatar.in/enforcement-team-conducted-investigation-campaign-against-tobacco-and-plastic-in-ranchi-collected-11000-fines/">इंफोर्समेंट

टीम ने रांची में चलाया तंबाकू और प्लास्टिक के खिलाफ जांच अभियान, 11000 फाइन वसूले

इनकी पांच सूत्री मांगें

  • विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की घोषणा जल्द किया जाए.
  • विश्वविद्यालय में जल्द से जल्द दीक्षांत समारोह का आयोजन कर स्टूडेंट्स को डिग्री दी जाए.
  • स्नातकोत्तर के गोल्ड मेडलिस्ट छात्र- छात्राओं को विश्वविद्यालय में पढ़ाने का मौका दिया जाए.
  • विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल में स्पेशल प्लेसमेंट ऑफिसर की नियुक्ति की जाए.
  • विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति राशि से वंचित विद्यार्थियों को जल्द छात्रवृत्ति उपलब्ध करायी जाए.
इसे भी पढ़ें- राष्ट्रीय">https://lagatar.in/national-youth-power-submitted-a-memorandum-to-the-municipal-commissioner-warned/">राष्ट्रीय

युवा शक्ति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही