Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आजसू छात्र संघ मांगों को लेकर डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य से मिला

Advertisement
Advertisement
Ranchi : आजसू छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात की. उनसे मांग की कि नई बिल्डिंग में जल्द कक्षाएं सुचारू रूप से चलाया जाए. कॉलेज कैंपस के आसपास या कैंपस के अंदर असामाजिक तत्व का प्रवेश पर पूर्णता प्रतिबंध लगाया जाए. कॉलेज में ड्रेस कोड को सख्ती से लागू किया जाए. सभी मुख्य द्वार में आई कार्ड अनिवार्य रूप से चेक किया जाए, ताकि विश्वविद्यालय में बाहरी छात्रों का प्रवेश बंद हो और भयमुक्त माहौल बना रहे. कॉलेज कैंपस में पुलिस पिकेट की व्यवस्था की जाए. कॉलेज में अवकाश या किसी भी कारण से क्लास स्थगित होने की स्थिति में नोटिस 1 दिन पूर्व या सुबह 7:00 बजे तक सभी विषय के डिपार्टमेंट के क्लास ग्रुप में भेज दिया जाए. कॉलेज कैंपस में गर्ल्स कॉमन रूम की व्यवस्था की जाए. कॉलेज परिसर में कैंटीन की व्यवस्था की जाए. कॉलेज में लाइब्रेरी अथवा रीडिंग रूम की व्यवस्था मुहैया कराई जाए, जिससे खाली समय में छात्र-छात्राएं इधर- उधर भटकने की बजाए वहां बैठकर पढ़ाई कर सकें. कॉलेज लाइब्रेरी में नई शिक्षा नीति के तहत सभी पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए और कॉलेज के हर विभाग में कक्षा सुचारू एवं नियमित रूप से टाइम टेबल एवं रूटीन के हिसाब से चलाई जाए. प्रतिनिधिमंडल ने 7 दिनों की मोहलत दी है. अगर मांगें नहीं मानी जाएगी, तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक शुक्ला, अमन अली, बीएस महतो, अमित तिर्की, मोहम्मद शाहिद और अफजल शामिल थे. इसे भी पढ़ें – संगठित">https://lagatar.in/take-action-against-organized-criminal-gang-dig/">संगठित

आपराधिक गिरोह के खिलाफ करें कार्रवाई : डीआईजी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही