Search

 
 
 

रांची विश्वविद्यालय के पीजी वाणिज्य भवन की स्थिति जर्जर

 

नए भवन निर्माण के लिए आजसू छात्र संघ ने राजभवन सचिवालय को सौंपा मांग पत्र

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत मोरहाबादी स्थित पीजी वाणिज्य विभाग का भवन जर्जर हो चुका है. इसे लेकर अभिषेक शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन सचिवालय को मांग पत्र सौंपा. जिसमें नए भवन निर्माण की मांग की गई. अभिषेक शुक्ला ने बताया कि विभाग के भवन की स्थिति वर्ष 2017 से ही दयनीय है. आए दिन यहां किसी न किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारियों को अपनी जान का जोखिम बना रहता है. बरसात के दिनों में यहां घुटने तक जल-जमाव हो जाता है. जिसके कारण यहां काम करने वाले एवं पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की मुसीबत और बढ़ जाती है.
इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-not-the-statue-of-pandit-nehru-but-iqbal-of-law-was-hurt-by-naxalites/">धनबाद

: पंडित नेहरू की प्रतिमा नहीं कानून के इकबाल को नक्सलियों ने पहुंचाई थी चोट

वर्ष 2022 में छत का प्लास्टर टूट कर गिरने से छात्र-छात्राएं हुए थे चोटिल

वर्ष 2022 में यहां पढ़ने वाले लगभग आधा दर्जन छात्र-छात्राओं पर छत एवं छज्जे का प्लास्टर टूट कर गिर गया था. जिसमें छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से चोटिल हुए थे. साल 2022 में इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के कैंपस में पीजी विभाग के वाणिज्य भवन निर्माण के लिए 6 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति दी गई. लेकिन 2 साल बीतने के बाद भी अब तक भवन निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है. राज भवन सचिवालय में ज्ञापन सौंपने वालों में पीजी विभागाध्यक्ष रोहित चौधरी, सचिव विक्रम कुमार यादव, मनजीत साहू, प्रियांशु शर्मा, आकाश नयन, विशाल कुमार यादव, सुमित कुमार के अलावा कई सदस्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-hearing-on-hemant-sorens-bail-in-high-court-tomorrow/">BREAKING:

हेमंत सोरेन की बेल पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही