Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने महानगर इकाईयों संग की बैठक, लिये कई निर्णय

Advertisement
Advertisement
  • मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव के साथ लोस और विस में भी दावेदारी पेश करेगी आजसू पार्टी
  • वार्ड स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए 51-51 सदस्यीय कमेटी का गठन होगा सभी 53 वार्डों में
  • वार्ड सम्मेलन एवं महानगर सम्मेलन में लोगों को पार्टी में जोड़ने की चलेगी मुहिम
Ranchi: हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय आजसू में मंगलवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में महानगर आजसू पार्टी की सभी इकाइयों की बैठक हुई. इस अवसर पर महानगर के विस्तार एवं निगम के 53 वार्ड स्तर पर कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया. सभी 53 वार्डों में 51-51 सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी. ताकि वार्ड स्तर पर कमेटी का विस्तार बखूबी हो और मजबूती मिले. इसके बाद वार्ड स्तर पर सम्मेलन की आयेगा. महानगर स्तर पर भी सम्मेलन कर लोगों को आजसू पार्टी में जोड़ने की मुहिम चलाई जाएगी. मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ने की तैयारी में भी आजसू पार्टी वार्ड स्तर का विस्तार कर रही है. ताकि चुनाव में अपना झंडा गाड़ने में सफलता प्राप्त कर सके. वहीं लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी आजसू अपनी दावेदारी पेश करेगी. इसकी कड़ी तैयारी की जा रही है. इस अवसर पर आजसू के प्रवक्ता देवशरण भगत, डोमन सिंह मुंडा, हसन अंसारी, एस अली, मीडिया प्रभारी मो परवाज समेत रांची महानगर अंतर्गत जिला समिति,रांची महानगर, महिला महानगर, छात्र इकाई,बुद्धिजीवी मंच एवं वार्ड के सभी पदधारी एवं सदस्यों समेत बड़ी संख्या में लोगों का जुटान हुआ था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-35.jpg"

alt="" width="486" height="324" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-23.jpg"

alt="" width="486" height="324" /> आजसू के कार्यक्रम की तस्वीरें इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-three-day-coach-awareness-program-started-at-jsca-stadium/">रांची:

JSCA स्टेडियम में शुरू हुआ तीन दिवसीय कोच अवेयरनेस प्रोग्राम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही