Search

 
 
 

शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर 8 अगस्त को पूरे राज्य में श्रद्धांजलि सभा करेगी आजसू

 
Ranchi (Pravin Kumar) : आजसू पार्टी वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर झारखंड के सभी प्रखंड, जिला एवं रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी. पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि राज्य की लड़ाई की अगुवाई करने वाले तथा शोषणविहीन समाज के निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले झारखंड की माटी के लाल वीर शहीद निर्मल महतो का व्यक्तित्व अनुकरणीय था. निर्मल दा ने हमेशा जुल्म, अत्याचार और शोषण के खिलाफ संघर्ष किया.

उनका व्यक्तित्व आज भी हमें प्रेरित करता है

कहा कि झारखंड आंदोलन को गति देने में वीर शहीद निर्मल महतो की भूमिका अहम रही. उनके अंदर असंभव लक्ष्य को हासिल करने की असीम ताकत थी. वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका व्यक्तित्व आज भी हमें प्रेरित करता है. उनके विचार, मूल्य और साहस, आदर्श को जिंदा रखना, झारखंड के हर नागरिक की जिम्मेदारी है. उनके आदर्श, विचार और व्यक्तित्व को जन- जन तक पहुंचाने के मकसद के साथ आजसू पार्टी 8 अगस्त को हर प्रखंड एवं जिला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी.

पूरे राज्य में आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन होगा

साथ ही विश्व आदिवासी दिवस को लेकर होने वाले कार्यक्रम को लेकर डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि आजसू पार्टी पूरे राज्य में आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन करेगी तथा आदिवासी वीर शहीदों की शौर्य गाथा एवं बलिदान पर चर्चा के साथ-साथ आदिवासियों की वर्तमान स्थिति तथा आदिवासियों के उत्थान के लिए वर्तमान सरकार द्वारा किये गए वादे एवं हकीकत को धरातल पर इसका मूल्यांकन भी करेगी. कार्यक्रम को लेकर सभी केंद्रीय पदाधिकारियों, अनुषंगी इकाई के सभी पदाधिकारियों, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया जा चुका है. इसे भी पढ़ें – हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-courts-comment-it-seems-that-the-existence-of-the-river-harmu-is-about-to-end-it-is-full-of-plastic/">हाईकोर्ट

की टिप्पणी : लगता है हरमू नदी का अस्तित्व खत्म होने वाला है, इसमें प्लास्टिक का अंबार लगा है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही