Search

राजनीतिक व सामाजिक परिदृश्य बदलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ें आजसू कार्यकर्ता: सुदेश महतो

  • महाधिवेशन से पहले एक लाख सक्रिय एवं पदेन कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करेगी पार्टी
  • तमाड़ विधानसभा क्षेत्र का एकदिवसीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन संपन्न
Ranchi : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बुंडू में आयोजित तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के एकदिवसीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता सक्रियता और एकाग्रता से मंजिल हासिल करने की जिद और जुनून पैदा करें. बौद्धिक स्तर पर पार्टी की पृष्ठभूमि का दायरा बढ़ाकर राजनीतिक हालात बदलना ही हमारा मकसद है. महाधिवेशन से पहले पार्टी एक लाख सक्रिय और पदेन कार्यकर्ताओं की कतार खड़ी कर लेगी. यह कतार नेतृत्व संभालेगी और समाज के अंतिम पायदान को जगायेगी.

झूठ और लूट की बुनियाद पर टिकी है राज्य सरकार

सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड में झूठ और लूट की बुनियाद पर टिकी सरकार है. इसने झूठे वादे और सपने दिखाकर जनादेश तो लिया, लेकिन सत्ता मिलते ही झारखंडियों के साथ विश्वासघात कर दिया. जनादेश का अपमान करना शुरू कर दिया. आलम तो ये है कि तीन वर्षों के कार्यकाल में ये अपने वादों, अपने मेनिफेस्टो के अनुसार एक कदम भी नहीं चले. युवा, महिलाएं, अनुबंधकर्मी अपना हक मांगने के लिए सड़कों पर उतरते हैं, तो सरकार उन पर लाठियां बरसाती है. पार्टी को आने वाले समय में राजनीतिक एवं सामाजिक परिदृश्य बदलने का संकल्प लेकर बढ़ते रहना है.

पार्टी ने अपने कार्यक्रमों की घोषणा की

  • 5 अप्रैल को पूरे राज्य में रघुनाथ महतो शहादत दिवस समारोह का आयोजन
  • 11 अप्रैल को सिदो कान्हू जयंती समारोह का आयोजन.
  • 13 अप्रैल को सभी जिलों में नियोजन नीति, जातीय जनगणना, आरक्षण और नौकरी के सवाल को लेकर जिला स्तरीय सामाजिक न्याय मार्च.
  • 14 अप्रैल को बाबा साहेब आंबेडकर जयंती का आयोजन सभी विस क्षेत्रों में.
  • 23 अप्रैल को राज्यस्तरीय सामाजिक न्याय मार्च रांची में. 25 अप्रैल को शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती समारोह का आयोजन.
  • 27 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति महासभा का राज्य स्तरीय सम्मेलन भोगनाडीह, साहेबगंज में.
  • 30 अप्रैल को अनुसूचित जाति महासभा का राज्यस्तरीय सम्मेलन चतरा में.
  • 6,7 एवं 8 अक्टूबर को केंद्रीय महाधिवेशन रांची में.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp