Search

 
 
 

चुनावी मिशन 2024 को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं की तैयारियां शुरू

 
Keredari : चुनावी मिशन 2024 को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं ने कमर कसनी शुरू कर दी है. इसी मकसद से केरेडारी पंचायत भवन के सभागार में आजसू पार्टी केरेडारी प्रखंड कमिटी की ओर से शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. इसमें बतौर मुख्य अतिथि आजसू महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से बड़कागांव विधानसभा की विकास की गति थम सी गई है. मानो बड़कागांव की जनता ने ऐसे प्रतिनिधि को चुनकर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है. इसे भी पढ़ें :लोक">https://lagatar.in/folk-singer-neha-singh-rathore-again-in-limelight-have-you-heard-bihar-mein-ka-ba-season-2/">लोक

गायिका नेहा सिंह राठौर फिर सुर्खियों में, बिहार में का बा..Season 2 सुना आपने

निशाने पर विधायक अंबा प्रसाद

पूरे विधानसभा क्षेत्र में कोल कंपनियां आम जनता की जमीन पर हावी है. औने-पौने दाम पर जमीन लूट रही है. इससे यहां के विधायक अंबा प्रसाद को कोई लेना-देना नहीं है. लोगों के भावनाओं के साथ वह खेल रही है. जिस कंपनी और आंदोलन के नाम पर सत्ता में पहुंचीं, आज वही कभी कंपनी के नाम पर आंदोलन, तो कभी साथ मिलकर अपनी हिस्सेदारी तय कर लोगों को बीच राह में छोड़ देती है. इसलिए इस बार हमारा मिशन है कि 2024 हम आम जनमानस का चुनाव लड़ेंगे. पिछले कई वर्षों से आम जनता की आवाज बने हैं. उसे और मजबूत तरीके से आवाज बनकर सदन तक पहुंचाने का काम करेंगे.

कार्यक्रम की रूपरेखा तय, सामाजिक न्याय मार्च 13 अप्रैल को

रोशनलाल चौधरी ने केंद्रीय निर्देश और कार्यक्रम की रूपरेखा पर आगे की रणनीति एवं कार्यक्रमों पर विशेष रूप से कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया. इसमें मुख्य रूप से 13 अप्रैल को प्रत्येक जिले में आजसू पार्टी की ओर से सामाजिक न्याय मार्च निकाला जाएगा. इसमें केरेडारी प्रखंड से सैकड़ों कार्यकर्ता इस सामाजिक न्याय मार्च में कूच करेंगे. साथ ही उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा उसके अगले दिन 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रत्येक प्रखंड में मनाने की घोषणा की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, संचालन प्रखंड सचिव मोहन महतो और धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा ने किया. इसे भी पढ़ें :पीएम">https://lagatar.in/youth-arrested-from-itki-for-making-objectionable-video-with-picture-of-leaders-including-pm/">पीएम

समेत नेताओं की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में इटकी से युवक गिरफ्तार

बैठक में ये थे उपस्थित

इस बैठक में मुख्य रूप से बैद्यनाथ महत, मोहन महतो, जिला उपाध्यक्ष भोला महतो, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद महतो, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राधा देवी, प्रखंड उपाध्यक्ष विश्वनाथ कुमार, बड़कागांव कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गिरि, विनोद महतो, कैलाश महतो, उप मुखिया गर्रीकला, लक्ष्मी देवी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही