Search

 
 
 

आजसू ने नाइजर में फंसे बगोदर के मजदूरों की वापसी के लिए लिखा पत्र

 
Ranchi: आजसू पार्टी के नेता संजय मेहता ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और नाइजर में भारत के राजदूत सीता राम मीना को पत्र लिखकर झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर क्षेत्र के पांच मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए अपील की है. ये मजदूर नाइजर में आतंकवादियों द्वारा अपहरण का शिकार हुए हैं. क्या है मामला? 25 अप्रैल को नाइजर की राजधानी नियामे से लगभग 115 किलोमीटर दूर तिल्लाबेरी में आतंकवादियों ने एक पावर ट्रांसमिशन साइट पर हमला किया. इस हमले में 12 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई. वहीं बगोदर के पांच मजदूरों - संजय महतो, चंद्रिका महतो, फलजीत महतो, राजू कुमार, और उत्तम महतो - का अपहरण कर लिया गया. ये मजदूर कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (केपीआईएल) द्वारा संचालित प्रोजेक्ट में कार्यरत थे. आजसू पार्टी की अपील संजय मेहता ने अपने पत्र में सभी मजदूरों के पासपोर्ट विवरण और संपर्क जानकारी भी मंत्रालय को प्रदान की है. साथ ही उनके परिजनों की चिंता और व्यथा को रेखांकित किया है. उन्होंने विदेश मंत्री और भारत के राजदूत से इस गंभीर मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर मजदूरों की सकुशल वतन वापसी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. भारतीय दूतावास ने शुरू की कार्रवाई आजसू पार्टी के पत्र के बाद से भारतीय दूतावास ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. कार्रवाई प्रारंभ करने की सूचना भारतीय दूतावास ने आजसू पार्टी को दी है. संजय मेहता ने बताया कि नाइजर में भारत के एंबेसडर सीता राम मीना को सूचित करने के बाद उनके कार्यालय ने हमें सूचित किया है कि भारतीय दूतावास ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें- ICSE">https://lagatar.in/icse-2025-10th-12th-board-results-released-girls-outperform-boys/">ICSE

2025 : 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही