Search

 
 
 

आजसू का हल्ला बोल कार्यक्रम, कहा, हर योजना में गड़बड़ी, नौकरशाह और सरकार की मनमानी चरम पर

 
 Ranchi : आजसू पार्टी ने सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी और सत्ता- सिस्टम की मनमानी के खिलाफ चौथे दिन भी राज्य भर में  बोल कार्यक्रम जारी रखा. अलग-अलग जगहों पर कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की और पब्लिक के काम को लेकर सरकार का ध्यान खींचा. कार्यकर्ताओं ने कहा कि सबसे ज्यादा प्रखंड और अंचल कार्यालयों में नौकरशाही- बिचौलिया गंठजोड़ के चलते आम आदमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. अफसरों ने हर काम के लिए रेट फिक्स कर रखा है. अबुआ आवास योजना में पारदर्शिता नहीं है और यह योजना बाबूगीरी की भेंट चढ़ रही है. छात्रों को जाति, आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अफसरों तथा कर्मचारियों के सामने चिरौरी करनी पड़ती है.

सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं में अनियमितता व्याप्त

सामाजिक सुरक्षा की तमाम योजनाओं में अनियमितता व्याप्त है. न समय पर राशन मिलता है और न ही जरूरतमंदों को पेंशन. सरकार की किसी भी योजना पर पकड़ नहीं है और सब कुछ झूठे वादे, कोरी घोषणाएं की होड़ मची है. आजसू कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो सरकार लोगों को पीने का पानी तक मुहैया कराने में विफल है, वह झारखंड का हितैषी होने के दावे करती रही है. लूट और करप्शन का पैसा नीचे से ऊपर तक बंट रहा है और आम आदमी अपने हक अधिकार के लिए पिस रहा है. हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत देवघर जिला के प्रखंड मनोहरपुर, प. सिंहभूम के प्रखंड खुटपानी, गुमला जिला के प्रखंड चैनपुर, धनबाद जिला के प्रखंड बलियापुर समेत कई प्रखंडों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही