Search

 
 
 

आजसू का मिलन समारोह, जिप सदस्य निर्मला भगत समेत कई हुए शामिल

 
Ranchi: ग्राम पंचायतों को सशक्त करने से ही गांव का विकास होगा. गांव के विकास की जिम्मेदारी पंचायत प्रतिनिधियों की है. केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और मूलभूत विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकारियों के साथ समन्वय बिठाकर कार्य करना होगा. आजसू पार्टी गांव की सरकार स्थापित करने एवं ग्राम सभा को मजबूत करने हेतु प्रतिबद्ध रही है और इसी क्रम में हमारी पार्टी आगे बढ़ रही है. उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं गोमिया के विधायक लंबोदर महतो ने हरमू, रांची स्थित आजसू मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान कही. इसे भी पढ़ें-JSSC">https://lagatar.in/jssc-has-released-594-vacancies/">JSSC

 ने 594 पदों पर निकाली वैकेंसी, जानिये किस पद के लिए कितनी वैकेंसी
मिलन समारोह को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता  देवशरण भगत ने कहा कि गांव के विकास में पंचायती राज संस्थाओं की मुख्य भूमिका है. पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम सभा को मजबूत करने तथा जन भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु आगे आकर नेतृत्व देना होगा. पंचायतों के संसाधनों को गांव के विकास में कैसे उपयोग कर सकते हैं, इसका पुख्ता रोडमैप तैयार कर आगे बढ़ना होगा. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/petition-filed-in-high-court-for-investigation-of-ranchi-violence/">रांची

हिंसा की जांच के लिए हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर
आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए निर्मला भगत ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य गांवों का विकास करना है. साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं को दोबारा जीवित करने तथा सशक्त, शिक्षित एवं संगठित समाज के निर्माण हेतु वे पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं.वीर शहीद वीरेंद्र भगत को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले क्रांतिकारियों को अबतक वो अधिकार और सम्मान नहीं मिला, जिसके वे असली हकदार थे. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ही झारखंड की एकमात्र पार्टी है जो यहां के शहीदों और झारखंडवासियों के सपनों के झारखंड प्रदेश का निर्माण कर सकती है. आजसू पार्टी ही झारखंडियों को सम्मान दे सकती है क्योंकि ये झारखंडी माटी और संघर्ष से जन्मी हुई पार्टी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही