Search

 
 
 

दिल्ली में खुला आजसू का कार्यालय, शामिल हुए कई शिक्षाविद

 
Ranchi/New Delhi: राजधानी दिल्ली में आजसू पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया गया. पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो के हाथों इस कार्यालय का उद्घाटन हुआ. इस मौके पर उन्होंने कहा, आजसू पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं. हमारी पार्टी झारखंड की राजधानी रांची से लेकर देश की राजधानी तक आम जन को अपनी बात रखने का माध्यम बनेगी. झारखंड के जो लोग दिल्ली में रहते हैं या अपनी समस्याओं और कार्यों को लेकर यहां आते हैं. उनके साथ यह कार्यालय जुड़ाव और संवाद का माध्यम बनेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से झारखंड की समस्याओं एवं जनमुद्दों की चर्चा अब देश की राजधानी दिल्ली में भी की जाएगी. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/hockey-stadium-gift-to-simdega-and-khunti-soon-jharkhand-players-will-show-skills-in-international-level-stadium/">सिमडेगा

और खूंटी को हॉकी स्टेडियम का तोहफा जल्द, अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम में हुनर दिखाएंगे झारखंड के खिलाड़ी
इस मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष सह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि जनता के बीच आजसू का विश्वास एवं जनाधार निरंतर बढ़ रहा है. यही कारण है कि आज हम झारखंड से लेकर दिल्ली तक आवाज बुलंद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी दूरगामी सोच के साथ आगे बढ़ रही है.

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफसर सहित कई शिक्षाविद् रहे मौजूद

कार्यालय के उद्घाटन समारोह में आजसू का दामन थामने वाले और दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर्गत मिरांडा हाउस कॉलेज की प्रोफेसर कामिनी कुमारी दास, डॉ. अनुपम अग्रवाल, अम्बुज जायसवाल, शैलेंद्र यादव, अवनीश कुमार सहित कई अन्य शिक्षाविद् मौजूद रहे. उद्घाटन समारोह में  झारखंड आंदोलनकारी प्रोफेसर संजय बसु मल्लिक, केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक, कुशवाहा शिवपूजन मेहता, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें- गैर-जवाबदेह">https://lagatar.in/modi-government-is-irresponsible-and-opaque-if-10-goods-is-found-for-50-rupees-it-will-be-called-loot-not-inflation-congress/">गैर-जवाबदेह

और अपारदर्शी है मोदी सरकार, 10 का सामान 50 रुपये में मिले तो इसे महंगाई नहीं, लूट कहेंगे : कांग्रेस
     
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही