Search

आजसू का सामाजिक न्याय मार्च 30 अप्रैल को

Ranchi: आजसू पार्टी 30 अप्रैल को सामाजिक न्याय मार्च मोरहाबादी के बापू वाटिका से हरमू मैदान तक निकालेगी. मार्च में पूरे झारखंड से आजसू के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे. उपरोक्त बातें पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने प्रेस वार्ता कर कही. उन्होंने आगे कहा कि जातिगत जनगणना, पिछड़ों का आरक्षण और नगर निकाय की अवधि खत्म हो गई है. जनप्रतिनिधियों को एक्सटेंशन देने जैसे विषयों पर मार्च निकाला जाएगा. सरकार से हमारी मांग हैं कि वह वीसी आरक्षण और ट्रिपल टेस्ट करवा कर जल्द से नगर निकायों के चुनाव को संपन्न कराए. समय पर नगर निकाय का चुनाव नहीं होना सरकार की विफलता है. इसे पढ़ें- मन">https://lagatar.in/listen-to-the-100th-edition-of-mann-ki-baat-as-a-celebration-sanjay-seth/">मन

की बात के 100वें संस्करण को उत्सव के रूप में सुनें : संजय सेठ
उन्होंने कहा कि नगर निकायों में जनप्रतिनिधियों के ना होने से अब पूरा सिस्टम पदाधिकारियों के हाथों में चला जाएगा. सरकार का वादा था खतियान आधारित नियोजन नीति 1932 लागू करना और हर साल पांच लाख नौकरी देना, लेकिन इस पर सरकार विफल रही है. 60,40 जैसी नीति लेकर सरकार आयी और जब युवा न्याय के लिए निकले तो उनसे बात करने के बजाय लाठी-डंडे से पीटा गया. एयर एंबुलेंस के उद्घाटन वाले प्रश्न पर देवशरण भगत ने कहा कि यह सक्षम लोगों के लिए है आम लोगों के लिए नहीं है. उन्होंने कहा कि हेमंत है, तो हिम्मत है. कोयला और भालू चोरों को हिम्मत है. बाकी झारखंड की जनता को दिक्कत है. इसे भी पढ़ें- आजसू">https://lagatar.in/uproar-in-dspmu-of-ajsu-students-union-vice-chancellor-said-there-will-be-a-solution-soon/">आजसू

छात्र संघ का DSPMU में हंगामाः कुलपति ने कहा- जल्द होगा समाधान
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp