Search

 
 
 

खूंटी: PLFI जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप का AK-56 बरामद

 
Khunti: जेल में बंद पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन का जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप का एके -56 बरामद हुआ है. एसपी अमन कुमार को सूचना प्राप्त हुई कि जेल में बंद तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप का निजी हथियार एके 56 जरियागढ़ थाना क्षेत्र के मधुवन जंगल में छिपाकर रखा हुआ है. जिसे मंगलवार की रात में सागेन आईद निकालकर संगठन के दूसरे सदस्य निलाम्बर गोप एवं विश्राम कोनगाड़ी को देने वाला है. इसे पढ़ें- रिम्स">https://lagatar.in/prisoner-died-during-treatment-in-rims-was-a-resident-of-ramgarh/">रिम्स

में इलाज के दौरान कैदी की मौत, रामगढ़ का निवासी था

छापेमारी दल का किया गया गठन

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ तोरपा के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल द्वारा मधुवन जंगल में छापेमारी कर एक व्यक्ति को मैगजीन लगा हुआ एक एके-56 रायफल के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि रात्रि और जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर दो व्यक्ति भागने में सफल रहे. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि पुलिस की बढ़ती छापेमारी और संगठन के कमजोर होने के स्थिति में जेल जाने से पहले राजेश गोप द्वारा इन्हें हथियार, गोली और कुछ बाकी गोली बकसपुर के संगठन सदस्य गौतम गोप उर्फ जलवा को छिपाकर रखने हेतु दिया गया है. तत्पश्चात गौतम गोप उर्फ जलवा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एके-56 की 20 जिंदा गोली और पीएलएफआइ का पर्चा बरामद किया गया. गिरफ्तार व्यक्तियों की निशानदेही पर  गन फैक्ट्री के लिए मंगाया गया. हथियार बनाने वाला एक लेथ मशीन और मिलिंग मशीन को भी बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-selection-test-for-school-of-excellence-enrollment-from-june-12/">झारखंड

: स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए हुई चयन परीक्षा, 12 जून से नामांकन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही