Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन अखंड कीर्तन का आयोजन, 17 को भंडारा

Latehar : शहर के थाना चौक स्थित श्री देवी मंडप के प्रथम वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन पूजा-अर्चना के बाद 12 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया. पूर्वाह्न दस बजे पंडित त्रिभुवन पांडेय व विवेक मिश्रा के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गयी. मौके पर यजमान के रूप में सुरेश साव, मोहन साव, द्वारिका प्रसाद व संतोष प्रसाद सप्त्नीक उपस्थित थे. अंखड कीर्तन में सदर प्रखंड के टेमकी पकरार के कुशेश्वर यादव उनकी मंडली के सदस्यों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : अतीक">https://lagatar.in/atiq-ahmed-ashraf-murder-case-opposition-furious-said-bjp-has-made-india-a-mafia-republic/">अतीक

अहमद -अशरफ हत्याकांड : विपक्ष आगबबूला, कहा, भाजपा ने भारत को माफिया गणराज्य बना दिया
बता दें कि इसके पहले शनिवार को औरंगा नदी तट पर गंगा पूजा की गयी और देवी मंडप में कलशों की स्थापना कर पूजा-अर्चना प्रारंभ की गयी. प्रथम वार्षिक उत्सव के मौके पर मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. श्री देवी मंडप प्रबंधन समिति के सदस्य रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति ने बताया कि 17 अप्रैल को नौ कन्या पूजन के बाद भंडारा का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने इस मौके पर लोगों से भाग लेने की अपील की है. अनुष्ठान को सफल बनाने में राजेंद्र प्रसाद, विंदेश्वर प्रसाद, दशरथ प्रसाद साहु, ओमप्रकाश प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, दीपक रंजन व आशीष कुमार समेत कई लोग सक्रिय हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ganga-pujan-karte-log_365.jpg"

alt="" width="1152" height="648" /> इसे भी पढ़ें : मोतिहारी">https://lagatar.in/26-deaths-due-to-spurious-liquor-in-motihari-6-policemen-suspended/">मोतिहारी

में जहरीली शराब से अबतक 26 की मौत, 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही