Search

 
 
 

डॉ मनमोहन सिंह के आवास पर अखंड पाठ कार्यक्रम, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए

 
NewDelhi : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के सात दिन बाद आज शुक्रवार को उनके आवास पर अखंड पाठ और भोग कार्यक्रम का आयोजन हुआ. अखंड पाठ में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए. सोनिया गांधी और श्री खड़गे ने मनमोहन सिंह के घर पहुंचकर सबसे पहले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात की. इस अवतर पर कांग्रेस के कई नेता भी वहां मौजूद थे. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर को हो गया था. वे 92 साल के थे. 28 दिसंबर को निगमबोध घाट पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

डॉ. मनमोहन सिंह का निधन एक गहरी व्यक्तिगत क्षति है : सोनिया गांधी 

कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संदेश जारी करते हुए लिखा था कि हमने एक ऐसे नेता को खो दिया है जो ज्ञान, बड़प्पन और विनम्रता के प्रतीक था. जिन्होंने पूरे दिल और दिमाग से हमारे देश की सेवा की. उनकी दूरदर्शिता ने लाखों भारतीयों का जीवन बदल दिया और उन्हें सशक्त बनाया. लिखा कि उनके लिए डॉ. मनमोहन सिंह का निधन एक गहरी व्यक्तिगत क्षति है.वे मेरे मित्र और मार्गदर्शक थे. उनका व्यवहार बहुत ही सौम्य था, लेकिन अपने विश्वासों के प्रति वे बहुत दृढ़ थे. वे एक ऐसा शून्य छोड़ गये जिसे कभी नहीं भरा जा सकता. कांग्रेस पार्टी और भारत के लोग हमेशा आभारी रहेंगे कि हमारे पास डॉ.मनमोहन सिंह जैसे नेता थे, जिनका भारत की प्रगति और विकास में अतुलनीय योगदान है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही