Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और आदिवासी छात्र संघ ने बिरसा जयंती पर उनके योगदान की चर्चा की

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई. परिषद ने बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाया. कार्यक्रम का आयोजन रांची विश्वविद्यालय के योग विभाग में किया गया. कार्यक्रम में बतौर अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन, प्रादेशिक विश्वविद्यालय प्रमुख विशाल सिंह, प्रांत सह छात्रा प्रमुख रोमा तिर्की उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें-भगवान">https://lagatar.in/quiz-organized-on-the-birth-anniversary-of-lord-birsa-munda/">भगवान

बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन

परंपरा और वीरता का इतिहास जानने का मिलेगा मौक 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन ने कहा कि स्वाधीनता के 75 वें वर्ष पर भारत सरकार ने हमारा देश - हमारा राज का नारा देने वाले बिरसा मुंडा की जंयती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने निर्णय लिया. सरकार के इस निर्णय से पूरा भारतीय समाज आनंदित है. इस निर्णय से जनजाति समाज की गौरवशाली परंपरा, निडरता, वीरता और शौर्यपूर्ण बलिदानी इतिहास लोगों को जानने का मौका मिलेगा. यह भी जानने का मौका मिलेगा कि षड़यंत्रपूर्वक जनजाति समाज के इतिहास, शौर्य, पराक्रम और बलिदान को किस तरह छिपाया गया. स्वतंत्रता की लड़ाई में देश का कोई ऐसा भाग नहीं जहां जनजाति समाज ने बढ़-चढ़कर हिस्सा नहीं लिया. यह समाज हमेशा से ही स्वाभिमानी और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित रहा है. इसे भी पढ़ें-बिरसा">https://lagatar.in/youth-sudesh-kumar-mahato-should-take-responsibility-of-fulfilling-birsas-dream/">बिरसा

के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी निभाये युवा-सुदेश कुमार महतो

बिरसा के इतिहास पर की गयी चर्चा 

कार्यक्रम के दौरान बिरसा मुंडा के इतिहास पर भी चर्चा की गयी. इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि 1891 में भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंका और सतत संघर्ष किया. इस दौरान पूरा समाज उनके साथ खड़ा रहा. वह कालखंड स्वाधीनता के आंदोलन में रंग गया. उनके योगदान का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि समाज उन्हें अपना धरती आबा यानी धरती का भगवान मानता है.कार्यक्रम में मुख्य रुप से विभाग संयोजक अनिकेत सिंह, विश्वविद्यालय संयोजक कुमार दुर्गेश, जिला संयोजक प्रेम प्रतीक, प्रणव गुप्ता, आरव कुमार, शुभम गोस्वामी सहित अन्य शामिल रहे. इसे भी पढ़ें-धरती">https://lagatar.in/the-cm-handed-over-the-land-endowment-lease-to-the-descendants-of-dharti-aba-said-the-person-among-the-tribal-society-is-involved-in-the-development-of-the-state/">धरती

आबा के वंशज को CM ने सौंपा भूमि बंदोबस्ती पट्टा, कहा,’आदिवासी समाज के बीच का व्यक्ति राज्य के विकास में है जुटा’

आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष ने लोगों को बिरसा के बताए मार्ग पर चलने की दी सलाह 

दूसरी ओर आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय कार्यालय करम टोली में बिरसा जयंती मानयी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव ने की. इस दौरान अध्यक्ष सुशील उरांव ने उपस्थित सभी को भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने की सलाह दी. उन्होंने सभी को बिरसा मुंडा के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया. साथ ही कहा कि बिरसा के रास्तों पर चलकर ही समाज को उन्नति की ओर ले जाया जा सकता है. कार्यक्रम में आनंद उरांव, सोनू उरांव, सुशांत उरांव,सुमन उरांव, कार्तिक उरांव,बबलू उरांव, उमेश उरांव, राहुल उरांव, सुरज उरांव, प्रकाश उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही