Search

 
 
 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में जड़ा ताला

 
Ranchi : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने रांची विश्वविद्यालय मुख्य प्रशासनिक भवन में ताला जड़ दिया है. ताला जोड़ने आए लोगों का कहना है कि मारवाड़ी कॉलेज में स्नातक सत्र 2021-24 में पढ़ने वाले सभी छात्रों को प्रमोट कर दिया गया है. छात्रों का आरोप है कि एक घंटा पहले मारवाड़ी कॉलेज में धरना दे रहे थे, वहां के कर्मचारियों ने छात्रों के साथ बदसलूकी की. जिससे नाराज होकर छात्र विश्वविद्यालय पहुंचे और अपनी मांग को लेकर विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन में ताला जड़ दिया. जानकारी के अनुसार, परीक्षा नियंत्रक आशीष झा ने छात्रों से कहा कि मारवाड़ी कॉलेज ने छात्रों का डाटा नहीं भेजा है, इसलिए सारे छात्र फेल कर गए हैं. धरना पर बैठे छात्रों की मांग है कि दोषियों पर कार्रवाई की जाए. यहां बता दें कि इससे पहले सोमवार को रांची विश्वविद्यालय में तालाबंदी की गई थी. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/cm-champais-strong-attack-on-agencies-in-name-of-supreme-court/">सीएम

चंपाई का सुप्रीम कोर्ट के बहाने एजेंसियों पर कड़ा प्रहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही