Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुठभेड़ के बाद हरियाणा के गुड़गांव से 2017 में गिरफ्तार हुआ था अखिलेश

Jamshedpur (Ashok kumar) : गैंगस्टर अखिलेश सिंह को पुलिस टीम ने 11 अक्तूबर 2017 को हरियाणा के गुड़गांव से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अखिलेश गुड़गांव के डीएलएफ इलाके के बी-520 सुशांत लोक में छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची थी. पुलिस के पहुंचते ही अखिलेश के गुर्गों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी. जवाबी फायरिंग में अखिलेश के पैर पर गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस बीच उसकी पत्नी गरिमा सिंह भी साथ में ही थी. इस बीच पुलिस के साथ भी उसकी नोंक-झोंक हुई थी. घटना के बाद अखिलेश को इलाज के लिये गुड़गांव के ही एक स्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद पुलिस अखिलेश सिंह को लेकर जमशेदपुर भी आयी थी. यहां पर उसकी पेशी के बाद घाघीडीह जेल भेज दिया गया था. इसके बाद अनहोनी घटना की आशंका को देखते हुये जिला प्रशासन की ओर से दुमका जेल में शिफ्ट कर दिया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-firing-at-4-places-in-burmines-in-25-days-one-dead/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में 25 दिनों में 4 जगहों पर फायरिंग, एक की मौत

मूलरूप से बिहार के बक्सर का रहने वाला है अखिलेश

अखिलेश सिंह मूलरूप से बिहार के बक्सर जिला के नगवां गांव का रहने वाला है. वर्तमान में वह उसका पूरा परिवार जमशेदपुर के सिदगोड़ा में रहता है. उसके पिता चंद्रगुप्त सिंह बिहार-झारखंड पुलिस एसोसिएशन के महामंत्री भी रह चुके हैं. चंद्रगुप्त सिंह वर्तमान में प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं. चंद्रगुप्त सिंह जमशेदपुर में ही नौकरी कर रहे थे इस कारण से उनका परिवार लंबे समय से सिदगोड़ा में रह रहे हैं. अखिलेश ने शुरूआत में ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय में अपना भाग्य आजमाना शुरू किया था, लेकिन वह अचानक से अपराध की दुनिया में चला आया. ओम प्रकाश काबरा का अपहरण और जेलर उमाशंकर पांडेय की हत्या के बाद शहर में अचानक से सुर्खियों में आ गया.

अखिलेश के घर कुर्की में बरामद हुआ था डबल बैरल गन

उपेंद्र सिंह की हत्या के बाद पुलिस कोर्ट से अखिलेश के घर की कुर्की के लिये वांरट निकला हुआ था. 3 दिसंबर 2016 को अखिलेश के घर की पहली बार कुर्की की गयी थी. घर से एक डबल बैरल गन, एक एयर गन, कारतूस, सीसीटीवी कैमरा, दो अलमीरा, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एयर कंडीशन, फूल गमला, बिस्तर, गैस सिलेंडर, खाने-पीने का बर्तन, पंखा, दो पलंग, डीवीआर मशीन, वाटर प्यूरीफायर, गैस चूल्हा, कुलर, एलईडी टीवी आदि बरामद किया गया था.

गोलमुरी थाने में दर्ज रंगदारी मामले में भी था फरार

गोलमुरी थाना के पूर्व थाना प्रभारी श्रीनिवास ने स्क्रैप के कारोबारियों से रंगदारी मांगने के मामले में प्रभात शर्मा, नुनू उर्फ सब्बू और संतोष कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था. मामले में अखिलेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, नुनू उर्फ सब्बू, प्रभात शर्मा, बलबीर सिंह, जसवीर सिंह व अन्य के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया गया था. इसे भी पढ़ें : सीरियल">https://lagatar.in/pankaj-dubey-of-paramjit-gang-emerged-like-a-don-in-serial-crime/">सीरियल

क्राइम में डॉन की तरह उभरा था परमजीत गैंग का पंकज दुबे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही