Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आजमगढ़ से भी लड़ेंगे अखिलेश, योगी के खिलाफ शुभावती शुक्ला को टिकट

Advertisement
Advertisement
Lucknow : यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सोमवार को 24 प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी कर दी. अखिलेश यादव करहल के साथ ही आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से भी चुनाव लड़ेंगे. सपा ने सीएम योगी के खिलाफ भी प्रत्याशी दे दिया है. सीएम योगी के खिलाफ गोरखपुर नगर से शुभावती शुक्ला को टिकट दिया गया है. नई सूची में पूर्वांचल के जिलों की सीटों का ऐलान किया गया है.

नयी लिस्ट में दो महिलाओं का नाम

सपा की नयी लिस्ट में दो महिलाओं का नाम है. शुभावती शुक्ला के अलावा मड़ियाहूं से सुषमा पटेल को टिकट दिया गया है. सुषमा बसपा से पिछले दिनो सपा में आयी थीं. वाराणसी की दो सीटों का ऐलान किया गया है. वाराणसी दक्षिणी से किशन दीक्षित और सेवापुरी से सुरेंद्र सिंह पटेल को उतारा गया है. किशन युवा और नया चेहरा हैं. सुरेंद्र पहले भी विधायक और मंत्री रहे हैं.

रानीगंज से आरके वर्मा को टिकट

सपा के अन्य प्रत्याशियों में प्रतापगढ़ की विश्वनाथ गंज से सौरभ सिंह, रानीगंज से आरके वर्मा को टिकट दिया गया है. इलाहाबाद की फाफामऊ सीट से अंसार अहमद को उतारा गया है. इससे पहले भाजपा ने रविवार को पूर्वांचल के 45 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था. इसमें दो विधायकों को छोड़कर पुराने लोगों को ही टिकट दिया गया है. इसे भी पढ़ें – अरुणाचल">https://lagatar.in/avalanche-in-arunachals-kameng-sector-seven-army-personnel-trapped/">अरुणाचल

के कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन, फंसे सेना के सात जवान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही