National News : SIR का विरोध और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज मंगलवार को 19 विपक्षी दल दिल्ली में संसद भवन से चुनाव आयोग कार्यालय तक सेव डेमोक्रेसी मार्च निकालने जा रहे हैं. मार्च में शामिल होने दिल्ली पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग सिर्फ भाजपा के लिए काम कर रहा है,
Delhi: On the INDIA bloc’s protest against CEC Gyanesh Kumar, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, "This is not a new issue when it comes to the Election Commission. Complaints and objections regarding the Election Commission and the way it is functioning are not being raised for the first time. The Election Commission wants to believe that only those who are members of the Bharatiya Janata Party are Indian citizens. The Election Commission also seems to believe, as has been seen several times, that only those who are BJP members can vote..."
— IANS (@ians_india) October 6, 2026
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, चुनाव आयोग के रवैये पर नजर डालें तो ऐसा लगता है कि उसकी नजर में केवल भाजपा के सदस्य ही भारतीय नागरिक हैं. सिर्फ उन्हीं लोगों के पास वोट देने का अधिकार है. सपा प्रमुख ने कहा कि इस तरह के सवाल बार बार सामने आ रहे हैं.
उधर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि अगर फॉर्म-6 को मंजूरी ही नहीं दी गयी थी तो सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के एकतरफा फैसलों को रद्द करने की बात कही है.
मनोज झा ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में निष्पक्ष चुनाव संभव ही नहीं हैं. उन्होंने कहा, INDIA गठबंधन के सांसद आज चुनाव आयोग की ओर मार्च करेंगे. उन्होंने कहा, देश में लोकतंत्र की संस्थाओं को मजबूत बनाने की जरूरत है.तभी लोकतंत्र और संविधान बचेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.