Kolkata : पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज गुरुवार को कोलकाता पहुंचे. यहां वे ममता बनर्जी और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी से मिले.
Warmly welcoming Shri @yadavakhilesh ji, at Kalighat.
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 7, 2026
Today, our Hon'ble Chairperson Smt @MamataOfficial & our Hon'ble National GS Shri @abhishekaitc met with him and had an elaborate discussion.
We extend our heartfelt gratitude for his support. pic.twitter.com/nkHCrPKzrL
सूत्रों के अनुसार मुलाकात के क्रम में अखिलेश यादव ने टीएमसी की तारीफ करते हुए ममता से कहा, आप हारी नहीं, हराई गयी हैं.
अखिलेश यादव के साथ मुलाकात के दौरान अभिषेक बनर्जी उनसे गले लगे. अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के प्रति सम्मान दर्शाया.
VIDEO | Kolkata: After meeting TMC supremo Mamata Banerjee, SP chief Akhilesh Yadav says, "The effort will be to ensure that everyone (INDIA alliance) works together, because democracy needs to be protected. They (BJP) want to destroy democracy itself and take away people’s… pic.twitter.com/1v9k9jl8Hs
— Press Trust of India (@PTI_News) May 7, 2026
सूत्रों केअनुसार अखिलेश यादव ने अभिषेक बनर्जी से कहा, आपने जबरदस्त लड़ाई लड़ी है, जो काबिल ए तारीफ है, इस क्रम में ममता बनर्जी से कहा, दीदी आप चुनाव हारी नहीं हैं, आप हराई गयी हैं.
मुलाकात के बाद सपा अध्यक्ष ने कहा, दीदी से मिलकर के आ रहा हूं. अभिषेक जी मेरे साथ हैं. अखिलेश यादव ने कहा, जब निष्पक्ष चुनाव हुआ, दीदी यहां की मुख्यमंत्री बनी.ईमानदारी से जब भी चुनाव हुए, वो जीतीं. लेकिन इस बार इलेक्शन में मल्टी लेयर की माफियागिरी हुई है.
अखिलेश यादव ने कहा कि क्या कोई कभी सोच सकता था कि इस तरह की बेईमानी भाजपा, इलेक्शन कमीशन करेगा? कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में बेईमानी की, वो एक ट्रॉयल था. उससे सीख कर बंगाल में पूरा का पूरा चुनाव लूट लिया गया.
अखिलेश यादव ने चुनाव के समय इलेक्शन कमीशन द्वारा की जानेवाली ट्रांसफर पोस्टिंग, सेंट्रल फोर्स की तैनाती के संदर्भ में कहा, यूपी चुनाव के समय न जाने कितने अधिकारियों की हम शिकायत करते रहे.
सपा अध्यक्ष ने कहा, लेकिन ना कभी डीजीपी हटे, ना कभी चीफ सेक्रेटरी हटे, ना किसी जिले का अधिकारी हटाया गया. लेकिन जब बंगाल का चुनाव हुआ, तो सब जानते हैं, क्या हुआ है, पूरा का पूरा स्ट्रक्चरल उन्होंने अपना बना लिया.
टीएमसी की हार के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव ने ममता बनर्जी से बातचीत की थी. बंगाल चुनाव में अखिलेश यादव, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव भी टीएमसी के लिए प्रचार करने के लिए पहुंचे थे.
बता दें कि 294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा ने 207 सीटें जीत कर दो-तिहाई से ज़्यादा बहुमत हासिल कर लिया है. टीएमसी महज 80 सीटों पर रह गयी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment