Kolkata : समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने भविष्य में विपक्षी गठबंधन होने का भरोसा जताते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्रीय पार्टियां महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. साथ ही इस विपक्षी मोर्चे में कांग्रेस की भूमिका पर श्री यादव ने कहा कि यह कांग्रेस को तय करना है. अखिलेश यादव पीटीआई-वीडियो को दिये गये एक साक्षात्कार में बोल रहे थे. कहा कि विपक्षी गठबंधन या मोर्चा बनाने का प्रयास जारी है.
Kolkata | BJP should be defeated in States in the 2024 elections. Congress and several other parties should finalise their role: SP chief Akhilesh Yadav pic.twitter.com/Q4b4KsnW3G
— ANI (@ANI) March 19, 2023
इसे भी पढ़ें : जयराम रमेश ने कहा, कांग्रेस के बिना मजबूत विपक्षी फ्रंट की बात बेमानी, बोलने नहीं मिलेगा, तो डेमोक्रेसी कैसे बचेगी?
विपक्षी गठबंधन आकार लेगा, जो भाजपा के खिलाफ लड़ेगा
बकौल अखिलेश, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (अपनी ओर से) प्रयास कर रहे हैं. मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में, एक विपक्षी गठबंधन आकार लेगा, जो भाजपा के खिलाफ लड़ेगा. यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस और भाजपा को एक ही जैसा मान रहे हैं, सपा प्रमुख ने कहा कि विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय दल हैं जो भगवा खेमे से लड़ रहे हैं.. उन्होंने कहा, कई राज्यों में भाजपा की तुलना में कांग्रेस का अस्तित्व नहीं है, लेकिन क्षेत्रीय पार्टियां भगवा खेमे के खिलाफ जी जान से लड़ रही हैं और मुझे उम्मीद है कि वे सफल होंगी.
इसे भी पढ़ें : कानून मंत्री रीजीजू पर बरसे संजय राउत, कहा, न्यायाधीशों को धमकाने की कोशिश है उनके बयान
कांग्रेस खुद इस लड़ाई में अपनी भूमिका तय करेगी
यह बताये जाने पर कि जद (यू), राजद और द्रमुक जैसे क्षेत्रीय दल विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस को शामिल करना चाहते हैं, तो यादव ने कहा कि उनका पहले से ही कांग्रेस से गठबंधन है. उन्होंने कहा, यह बड़ी लड़ाई का सवाल है और कांग्रेस खुद इस लड़ाई में अपनी भूमिका तय करेगी. अगले लोकसभा चुनाव में विपक्षी खेमे का चेहरा कौन होगा? इस सवाल पर यादव ने कहा कि चुनाव के बाद इसका फैसला किया जायेगा और अभी यह उचित सवाल नहीं है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिये बिना कहा, आप चेहरे की बात कर रहे हैं..
भाजपा द्वारा किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया
2014 और 2019 में (भाजपा के) चेहरे के बारे में क्या, जिन्होंने चुनाव जीतने के लिए झूठे वादे किये?’’ सपा प्रमुख ने दावा किया कि 2014 और 2019 में भाजपा द्वारा किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया. यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा के रथ को रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी. यदि भाजपा 2024 में सत्ता में आना चाहती है, तो उसे उत्तर प्रदेश में जीतना होगा. अडानी मुद्दे पर सपा प्रमुख ने देश की संपत्ति और जनता के पैसों की कथित लूट की मंजूरी देने के लिए केंद्र को आड़े हाथों लिया..
अडाणी समूह के बारे में कोई सवाल क्यों नहीं पूछा जा रहा है?
उन्होंने सवाल किया, तथाकथित नंबर दो (सबसे अमीर व्यक्ति) के बारे में कोई सवाल क्यों नहीं पूछा जा रहा है? भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में जमा लोगों के धन को लेकर कोई जवाबदेही क्यों नहीं है, जिन्हें घाटा हो रहा है?’’ जान लें कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह के खिलाफ फर्जी तरीके से लेन-देन और शेयर की कीमतों में हेर-फेर सहित कई आरोप लगाये थे.. अडाणी समूह ने इन आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा था कि उसने सभी कानूनों और प्रावधानों का पालन किया है.
[wpse_comments_template]