Kolkata : समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने भविष्य में विपक्षी गठबंधन होने का भरोसा जताते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्रीय पार्टियां महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. साथ ही इस विपक्षी मोर्चे में कांग्रेस की भूमिका पर श्री यादव ने कहा कि यह कांग्रेस को तय करना है. अखिलेश यादव पीटीआई-वीडियो को दिये गये एक साक्षात्कार में बोल रहे थे. कहा कि विपक्षी गठबंधन या मोर्चा बनाने का प्रयास जारी है.
रमेश ने कहा, कांग्रेस के बिना मजबूत विपक्षी फ्रंट की बात बेमानी, बोलने नहीं मिलेगा, तो डेमोक्रेसी कैसे बचेगी?
मंत्री रीजीजू पर बरसे संजय राउत, कहा, न्यायाधीशों को धमकाने की कोशिश है उनके बयान
इसे भी पढ़ें : जयराम">https://lagatar.in/jairam-ramesh-said-talk-of-a-strong-opposition-front-without-congress-is-meaningless-if-we-will-not-get-to-speak-then-how-will-democracy-survive/">जयरामKolkata | BJP should be defeated in States in the 2024 elections. Congress and several other parties should finalise their role: SP chief Akhilesh Yadav pic.twitter.com/Q4b4KsnW3G
">https://t.co/Q4b4KsnW3G">pic.twitter.com/Q4b4KsnW3G
— ANI (@ANI) March">https://twitter.com/ANI/status/1637377533174861825?ref_src=twsrc%5Etfw">March
19, 2023
रमेश ने कहा, कांग्रेस के बिना मजबूत विपक्षी फ्रंट की बात बेमानी, बोलने नहीं मिलेगा, तो डेमोक्रेसी कैसे बचेगी?
विपक्षी गठबंधन आकार लेगा, जो भाजपा के खिलाफ लड़ेगा
बकौल अखिलेश, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (अपनी ओर से) प्रयास कर रहे हैं. मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में, एक विपक्षी गठबंधन आकार लेगा, जो भाजपा के खिलाफ लड़ेगा. यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस और भाजपा को एक ही जैसा मान रहे हैं, सपा प्रमुख ने कहा कि विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय दल हैं जो भगवा खेमे से लड़ रहे हैं.. उन्होंने कहा, कई राज्यों में भाजपा की तुलना में कांग्रेस का अस्तित्व नहीं है, लेकिन क्षेत्रीय पार्टियां भगवा खेमे के खिलाफ जी जान से लड़ रही हैं और मुझे उम्मीद है कि वे सफल होंगी. इसे भी पढ़ें : कानून">https://lagatar.in/sanjay-raut-lashed-out-at-law-minister-rijiju-said-his-statements-are-an-attempt-to-threaten-judges/">कानूनमंत्री रीजीजू पर बरसे संजय राउत, कहा, न्यायाधीशों को धमकाने की कोशिश है उनके बयान
Leave a Comment