Search

 
 
 

अखिलेश यादव ने US ट्रेड डील पर तंज कसा, कहा, अमेरिका से डील नहीं ढील हुई है

अखिलेश यादव ने कहा कि  भाजपा कहती है कि हमने दुनिया में बहुत देशों से FTA कर लिया है. सपा प्रमुख ने बिना पीएम मोदी का नाम लिये कहा, जो लोग कभी रुपए के बारे में बहुत चिंता करते थे, कभी उम्र से कभी दूसरे तरीके से,  इतने FTA के बाद हमारा रुपया कहां पहुंचेगा?
 

New Delhi: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज लोकसभा (बजट सत्र) में चर्चा के दौरान मोदी सरकार और भाजपा पर हल्ला बोला. अखिलेश यादव ने US ट्रेड डील पर तंज कसते हुए कहा, अमेरिका से डील नहीं ढील हुई है.

 

 

सपा चीफ ने कहा कि 500 बिलियन डॉलर के व्यापार की बात कही जा रही है.यह एकतरफा नहीं होती. इस डील से  हमारी आत्मनिर्भरता कहां जायेगी? स्वदेशी नारा कहां जायेगा?  


हमारे देश की जनता भाजपा से पूछ रही है. अखिलेश यादव ने कहा कि जहां तक हमें मालूम है डील एकतरफा नहीं होती है. जनता जानना चाहती है कि 0 बड़ा कि 18 परसेंट.  


अखिलेश यादव ने कहा कि  भाजपा कहती है कि हमने दुनिया में बहुत देशों से FTA कर लिया है. सपा प्रमुख ने बिना पीएम मोदी का नाम लिये कहा, जो लोग कभी रुपए के बारे में बहुत चिंता करते थे, कभी उम्र से कभी दूसरे तरीके से,  इतने FTA के बाद हमारा रुपया कहां पहुंचेगा?  


इस क्रम में कहा, अमेरिका से डील नहीं ढील हुई है. साथ ही अखिलेश यादव ने बजट को दिशा विहिन करार देते हुए कहा, आज किसान संकट से दौर से गुजर रहा है. स्वास्थ्य की स्थिति बहुत दयनीय है.  


स्वास्थ्य को लेकर गरीब हमेशा परेशान रहता है. अस्पताल में इलाज और दवाई नहीं है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा वाले प्रचार में बहुत आगे रहते है.  

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 
 
 
  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही