Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अयोध्या दुष्कर्म मामले में अखिलेश यादव का अदालत से स्वत: संज्ञान लेने का आग्रह

  Lucknow :  समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को अदालत से अनुरोध किया कि वह अयोध्या में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए इसका स्वतः संज्ञान ले.   अपनी निगरानी में दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करे. अखिलेश ने यह भी कहा कि इस घटना का राजनीतिकरण करने की गलत मंशा रखने वाले लोगों के इरादे कभी सफल नहीं होने चाहिए. उन्होंने एक्स पर लिखा, बलात्कार पीड़िता के लिए सरकार अच्छे-से-अच्छा चिकित्सीय प्रबंध कराये. बालिका के जीवन की रक्षा की ज़िम्मेदारी सरकार की है.

  राजनीतिकरण करने का मंसूबा  कामयाब नहीं होना चाहिए

सपा प्रमुख ने कहा, न्यायालय से विनम्र आग्रह है कि वह स्वत: संज्ञान लेकर स्थिति की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए अपने पर्यवेक्षण में पीड़िता की हर संभव सुरक्षा सुनिश्चित करवायें. उन्होंने अपने पोस्ट में किसी का नाम लिये बगैर कहा, बदनीयत लोगों का इस तरह की घटनाओं का राजनीतिकरण करने का मंसूबा कभी कामयाब नहीं होना चाहिए. अखिलेश ने अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सपा कार्यकर्ता मोईद खान और उसके नौकर राजू खान का डीएनए परीक्षण कराने की शनिवार को मांग की थी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था.

सपा शासन में  कितने आरोपियों का डीएनए परीक्षण किया गया

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने अखिलेश के इस बयान पर सवाल किया था कि सपा शासन में ऐसे मामलों में कितने आरोपियों का डीएनए परीक्षण किया गया था. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया था कि अखिलेश ने सपा से जुड़े आरोपी मोइद खान को क्लीन चिट दे दी है. अखिलेश ने एक्स पर कहा था, कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगे हैं, उनका डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाये, न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाये. जो भी दोषी हो, उसे कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाये, लेकिन अगर डीएनए टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित हों, तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाये. यही न्याय की मांग है.

सपा लड़कों से गलती हो जाती है वाली मानसिकता दिखा रही है

अन्य सपा नेताओं ने भी मामले में नार्को परीक्षण की मांग की. भाजपा ने इस पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि सपा अपनी लड़कों से गलती हो जाती है वाली मानसिकता दिखा रही है. अयोध्या पुलिस ने 30 जुलाई को जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा नगर में बेकरी चलाने वाले मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को 12 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया कि मोइद और राजू ने दो महीने पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया था. घटना का खुलासा तब हुआ था, जब हाल ही में मेडिकल जांच में पता चला कि पीड़िता गर्भवती है.

यह अयोध्या का मामला है, मोइद खान का सपा से संबंध है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि मोइद खान समाजवादी पार्टी का सदस्य है और फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद की टीम का हिस्सा है. योगी ने गुरुवार को विधानसभा में मामले का जिक्र किया था और सपा पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था, यह अयोध्या का मामला है. मोइद खान सपा से है और अयोध्या के सांसद की टीम का सदस्य है. उसे 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार में शामिल पाया गया है.

समाजवादी पार्टी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की 

समाजवादी पार्टी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है. मुख्यमंत्री ने दुष्कर्म पीड़िता की मां से मुलाकात के बाद अधिकारियों को उसके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया था. अयोध्या जिला प्रशासन ने शनिवार को मोइद खान की बेकरी को ध्वस्त कर दिया था. अयोध्या के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि वह बेकरी अवैध रूप से एक तालाब को पाटकर बनाई गयी थी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही