Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव शामिल होंगे, राहुल ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की

Advertisement
Advertisement
Varanasi : उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन यह यात्रा शनिवार को वाराणसी के गोलेगड्डा क्षेत्र से आगे बढ़ी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और अन्य पार्टी नेताओं के साथ खुली जीप में सवार होकर काशी विश्वनाथ मंदिर गये. वहां पूजा-अर्चना की.                                ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मंदिर के गोदौलिया क्षेत्र में भ्रमण किया

इसके बाद मंदिर के गोदौलिया क्षेत्र में भ्रमण किया. अपना दल (कमेरावादी) की नेता और कौशांबी के सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल भी वाराणसी में इस यात्रा में शामिल हुईं. वह खुली जीप में राहुल गांधी के बाईं ओर खड़ी थीं. उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को चंदौली जिले से शुरू हुई.

यात्रा उत्तर प्रदेश से राजस्थान की ओर रुख करेगी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वह राय बरेली में इस यात्रा में शामिल होंगे. यात्रा उत्तर प्रदेश से राजस्थान की ओर रुख करेगी. पूर्व से पश्चिम में मणिपुर से मुंबई तक यह यात्रा 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों से गुजरेगी. इस यात्रा का उद्देश्य रास्ते में आम लोगों से मिलते हुए न्याय का संदेश देना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही