Search

मुलायम सिंह के छोटे भाई और अखिलेश के चाचा राजपाल यादव का निधन

Lucknow :  उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया है. उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. जानकारी के अनुसार, राजपाल यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे. आज गुरुवार की सुबह चार बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद उनके पैतृक गांव सैफई में होगा.

रामगोपाल यादव ने एक्स पर दी जानकारी

रामगोपाल सिंह यादव ने एक्स पर राजपाल यादव के निधन की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि मैं अत्यंत दुख के साथ ये सूचित कर रहा हूं कि मेरे अनुज राजपाल सिंह का आज सुबह चार बजे गुरुग्राम के एक अस्पताल में असामयिक निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव सैफई में आज दोपहर बाद किया जायेगा. प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें. ॐ शांति! https://twitter.com/proframgopalya1/status/1877169407048429839

समाजवादी पार्टी ने दुख जताया

समाजवादी पार्टी ने भी राजपाल यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है. सपा ने एक्स पर लिखा कि अत्यंत दुखद! श्रद्धेय नेताजी के अनुज राजपाल यादव जी का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लंबे इलाज के बाद आज प्रात: निधन हो गया है. अंतिम संस्कार आज दोपहर के बाद सैफई में किया जायेगा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें, भावपूर्ण श्रद्धांजलि! https://twitter.com/samajwadiparty/status/1877181885996023944

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//