Lucknow : उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया है. उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. जानकारी के अनुसार, राजपाल यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे. आज गुरुवार की सुबह चार बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद उनके पैतृक गांव सैफई में होगा.
मुलायम सिंह के छोटे भाई और अखिलेश के चाचा राजपाल यादव का निधन
Last Updated: Jan 09, 2025 12:00 AM (IST)