Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हुआ कोरोना, बेटी भी संक्रमित

Advertisement
Advertisement
Lucknow : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कोरोना वायरस से संक्रमित हो गयी हैं. उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी. उनकी बेटी भी इसकी चपेट में आ गयी है. डिंपल यादव ने लिखा, `मैंने कोविड टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है. मैं पूरी तरह से वैक्सिनेटेड हूं और कोई भी लक्षण अभी दिखाई नहीं दे रहे हैं. अपनी और दूसरों की सुरक्षा की दृष्टि से मैंने खुद को अलग कर लिया है. हाल फिलहाल मुझसे मिलने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपना टेस्ट जल्द कराएं.`

समाजवादी पार्टी ने खबर का खंडन किया था

डिंपल यादव को कोरोना होने की खबर बुधवार सुबह से सोशल मीडिया पर चल रही थी. दावा किया जा रहा था कि डी यादव के नाम से कोरोना का टेस्ट किया गया है. हालांकि समाजवादी पार्टी ने खबर का खंडन किया था. वहीं, देश में ओमिक्रोन के लगातार बढ़ते मामलों के बीच योगी सरकार अलर्ट मोड में है. मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के झांसी,  चित्रकूट आदि जिलों के सरकारी अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये. इन जिलों के सरकारी अस्पतालों में बेड़ों की संख्या सौ से दो सौ हो जायेगी.

देश में पिछले 24 घंटे में 6,317 केस आये

भारत में पिछले 24 घंटे में 6,317 केस सामने आये हैं. इस दौरान 318 लोगों की मौत हुई है. वहीं, 6,906 लोग इस दौरान ठीक हुए हैं. देश में एक्टिव केस 78,190 रह गए हैं. ये पिछले 575 दिन में सबसे कम हैं.

देश में तेजी से बढ़ रहा ओमिक्रॉन

देश में कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. अब तक 15 राज्यों में 229 केस सामने आ चुके हैं. सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से आये हैं. यहां ओमिक्रॉन के 65 केस सामने आये हैं. वहीं, दिल्ली में 57, तेलंगाना में 24, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 22, केरल में 15, गुजरात में 14, जम्मू कश्मीर में 3, ओडिशा में 2, उत्तर प्रदेश में 2, आंध्र प्रदेश में 2, चंडीगढ़ में 1, लद्दाख में 1, तमिलनाडु में 1, पश्चिम बंगाल में 1 केस सामने आया है. इसे भी पढ़ें –  रांची">https://lagatar.in/ranchi-soldiers-got-korana-test-done-by-constable-training-76-arrived-investigation/">रांची

: हवलदार ट्रेनिंग से पहले जवानों ने कराया कोराना टेस्ट, 76 पहुंचे जांच कराने
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही