Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार चुनाव पर बोली अक्षरा सिंह - कई चीजों पर सरकार नहीं देती ध्यान

Advertisement
Advertisement
Lohardaga:जिला में हिंदी फिल्म युवा की शूटिंग चल रही है. इस फिल्म का निर्माण मंजूश्री मोशन पिक्चर के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म में बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म जगत के कई जाने-माने कलाकार काम कर रहे हैं. फिल्म की मुख्य भूमिका ने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह हैं. बिहार से ताल्लुक रखने वाली अक्षरा सिंह ने बिहार चुनाव पर मीडिया से बात करते हुए किसी भी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया. अक्षरा ने बिहार सरकार के कामों को लेकर थोड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि बिहार चुनाव में किसी भी भूमिका में नजर नहीं आऊंगी, लेकिन वोटर के नाते वोट डालने जरूर जाऊंगी. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार बहुत सी चीजों पर ध्यान नहीं देती, जो उन्हें देना है.

झारखंड के कई जिलों में होनी है शूटिंग

युवा फिल्म की शूटिंग लोहरदगा के अलावा लातेहार के नेतरहाट और रांची के अलग-अलग लोकेशन में की जानी है. इस फिल्म में जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह, बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा, चेतन पंडित जैसे कई कलाकार काम कर रहे हैं. इन कलाकारों के अभिनय से फिल्म को एक मजबूती मिल रही है. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पर्यटन स्थलों और सुंदर वादियों में फिल्म की शूटिंग की जा रही है. यह फिल्म खेल और खिलाड़ी के संघर्ष और उनके जीवन पर आधारित है. फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे एक ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा अपने आप को तराशने की कोशिश करती है. इसके अलावे कई स्थानीय कलाकारों ने भी काम किया है. लंबे समय से माया नगरी मुंबई में काम कर रहे प्रोडक्शन डायरेक्टर प्रवीण सोनी इस फिल्म में लाइन प्रोड्यूसर की भूमिका में हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही