Search

 
 
 

सास के साथ उज्जैन पहुंचे अक्षय कुमार, लिया महादेव का आशीर्वाद

एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी सास और दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ आज उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें अक्षय सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आ रहे है .
 

Lagatar desk : एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी सास और दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ आज उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें अक्षय सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आ रहे है . 

 

 


देश की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे देश की तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि महाकाल के दर पर आकर उन्हें हमेशा शांति मिलती है.

 

फिल्म ‘भूत बंगला’ से पहले लिया आशीर्वाद

अक्षय अपनी आगामी फिल्म भूत बंगला  की रिलीज से पहले आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. इस फिल्म को खास बना रहा है उनका मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन के साथ करीब 14 साल बाद हुआ पुनर्मिलन. इससे पहले दोनों की जोड़ी हेरा फेरी, भूल भुलैया और गरम मसाला जैसी हिट कॉमेडी फिल्में दे चुकी है.

 

ट्रेलर और रिलीज डेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 6 अप्रैल 2026 को रिलीज हो सकता है. वहीं, भूत बंगला 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 

 

दमदार स्टार कास्ट

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकार नजर आएंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही