Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अक्षय कुमार ने 15 लाख रुपये देकर की 25 साल की लड़की की मदद, लड़की को हार्ट ट्रांसप्लांट की जरूरत

Lagatar Desk : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. लेकिन खास बात ये है कि फिल्मों के साथ साथ वो अपने अच्छे कामों के लिए भा जाने जाते हैं. अक्षय कुमार ने दिल्ली की रहने वाली एक लड़की के हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए आर्थिक मदद की है. दिल्ली की रहने वाली आयुषी शर्मा 25 साल की हैं और जन्म से ही उन्हें एक हार्ट कंडीशन है जिसके लिए ट्रांसप्लांट ही ऑप्शन है. हार्ट ट्रांसप्लांट एक अच्छा-खासा महंगा मेडिकल प्रोसीजर है और इसमें आयुषी के लिए अक्षय कुमार आगे आए हैं. खबरों के मुताबिक अक्षय ने आयुषी के हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद की है. आयुषी के दादा, योगेन्द्र अरुण ने इसके लिए अक्षय का आभार जताया है. इसे भी पढ़ें: …">https://lagatar.in/and-sometimes-the-traffic-police-themselves-become-cranes/">…

और ट्रॉफिक पुलिस कभी-कभी खुद बन जाती है क्रेन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-1-34.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार को, फिल्म `सम्राट पृथ्वीराज` के डायरेक्टर डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने आयुषी के केस की जानकारी दी थी. आयुषी के दादा योगेन्द्र अरुण ने कहा, `मैंने डॉक्टर चन्द्रप्रकाश द्विवेदी को कहा था कि मैं अक्षय जी से मदद तो लूंगा, लेकिन मुझे मेरा आभार जताने का मौका मिलना चाहिए. आयुषी के दादा का कहना है कि वो 82 साल के हैं और एक रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं. आयुषी के ट्रीटमेंट का पूरा खर्च 50 लाख तक जा सकता है. अक्षय ने उन्हें पैसों की जरूरत पड़ने पर आगे भी मदद का वादा किया है. अक्षय कुमार की इस मदद ने आयुषी और उनके परिवार को एक नई उम्मीद दी है. इसे भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-tribal-mahajutan-begins-in-madhuban-rally-taken-out/">गिरिडीह

: मधुबन में आदिवासी महाजुटान शुरू, निकाली रैली
[wpse_comments_template]            

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही