Search

 
 
 

Akshay Kumar ने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ पर दिया बड़ा अपडेट, बोलें– अभी नहीं बनेगी...

अक्षय कुमार ने हाल ही में ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बड़ा अपडेट देते हुए साफ कर दिया है कि फिलहाल इस फिल्म पर कोई काम नहीं चल रहा है. कानूनी विवादों और प्रोडक्शन से जुड़ी समस्याओं के कारण यह प्रोजेक्ट रुका हुआ है.
 

Lagatar desk : अक्षय कुमार ने हाल ही में ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बड़ा अपडेट देते हुए साफ कर दिया है कि फिलहाल इस फिल्म पर कोई काम नहीं चल रहा है. कानूनी विवादों और प्रोडक्शन से जुड़ी समस्याओं के कारण यह प्रोजेक्ट रुका हुआ है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगले साल तक भी फिल्म के शुरू होने की कोई संभावना नहीं है.

 

 

फैंस के लिए निराशाजनक खबर


राजू, श्याम और बाबू भैया की मशहूर तिकड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है. लंबे समय से यह चर्चा थी कि फिल्म की स्क्रिप्ट और कास्टिंग लगभग तय हो चुकी है, लेकिन अक्षय कुमार के ताजा बयान ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है.

 

अक्षय कुमार का बयान


एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने स्पष्ट कहा, “फिलहाल फिल्म का निर्माण नहीं हो रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि पर्दे के पीछे चीजें सुलझने की जो खबरें थीं, वे सही नहीं हैं. अक्षय ने माना कि फिल्म के न बनने से वह खुद भी उतने ही निराश हैं जितने उनके फैंस. उन्होंने इशारा किया कि कुछ कानूनी और प्रोडक्शन से जुड़े गंभीर मुद्दे हैं, जिन पर वे खुलकर बात नहीं कर सकते.

 

क्यों अटकी है ‘हेरा फेरी 3


रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल’ ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दावा किया है कि निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के पास इस फ्रेंचाइजी के अधिकार नहीं हैं. इसके अलावा पहले परेश रावल भी कॉन्ट्रैक्ट विवाद के कारण फिल्म से अलग हो गए थे, हालांकि बाद में वे वापस आ गए.

 

कलाकारों के बीच कोई मतभेद नहीं


अक्षय कुमार ने यह भी साफ किया कि फिल्म के रुकने की वजह कलाकारों के बीच कोई अनबन या व्यस्त शेड्यूल नहीं है. उन्होंने उदाहरण दिया कि वह, सुनील शेट्टी और परेश रावल फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में साथ काम कर रहे हैं, जिससे साफ है कि उनके रिश्ते अच्छे हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही