Search

 
 
 

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'कन्नप्पा का दूसरा टीजर आउट, शिव-पार्वती के अवतार में छाए अक्षय और काजल

 
Lagatardesk : अक्षय कुमार स्टारर फिल्म `कन्नप्पा रिलीज से पहले चर्चा में बनी हुई है. जो 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल ही में मेकर्स ने एक्स पर फिल्म का दूसरा टीजर शेयर किया है, जो काफी दमदार है. साथ ही इसके कैप्शन में लिखा - उन्होंने ईश्वरत्व को आंखों से नहीं, बल्कि अटूट भक्ति से देखा. साहस, प्रेम और भाग्य की एक टाइमलेस सागा शुरू होती है. इस फिल्म की निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है. ">  

क्या है कन्नप्पा के दूसरे टीजर में

टीजर की शुरुआत काली माता से होती है. टीजर में एक युद्ध की झलक दिखाई गई है, जिसकी अगुवाई विष्णु मंचू का किरदार, जिसका नाम थिनाणु है, कर रहे हैं. वह दुश्मनों के खिलाफ अपनी सेना तैयार कर रहे हैं. टीजर-2 में कई कलाकारों को झलक दिखाई गई, जिसमें काजल अग्रवाल मां पार्वती के किरदार में नजर आ रही है. वहीं, अक्षय कुमार को भगवान शिव और प्रभास को रूद्र के अवतार में दिखाया गया है.  

`कन्नप्पा` कास्ट

मुकेश कुमार सिंह की निर्देशित फिल्म `कन्नप्पा` में विष्णु मंचू अहम भूमिका में हैं. उनके अलावा फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के रिबेल स्टार प्रभास, मोहनलाल, मोहन बाबू, सरथकुमार, अर्पित रांका, काजल अग्रवाल, प्रीति मुकुंदन, मधू जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं. बता दें, अक्षय कुमार `कन्नप्पा` से तेलुगू फिल्म में डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आएंगे. जबकि प्रभास रुद्र की भूमिका अदा करेंगे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही