Search

 
 
 

अक्षय कुमार ने अपने परिवार के साथ देखा सर्कस, फैंस ने रोहित शेट्टी पर साधा निशाना

 
Lagatar Desk : बॉलीवुड में कई ऐसे कपल है जिन्हें फैंस का बेशुमार प्यार मिलता हैं. उन्हीं में से एक हैं अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना. दोनों की शादी को 22 साल हो चुके हैं. दोनों अक्सर अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. अक्षय कुमार ने सर्कस का अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमे उन्होंने शादी को ‘मौत का कुआं’ बताया है. उनका यह वीडियो देखकर लोगों को रोहित शेट्टी की हालिया रिलीज फिल्म ‘सर्कस’ की याद आ गई.
अक्षय कुमार ने इस वीडियो के साथ लिखा, ‘अपने परिवार के साथ एक पुराना और अच्छा सर्कस देखने का मौका मिला. पत्नी ने मुझसे पूछा की यह एक्ट क्या कहलाता है? काश मैं कह सकता ‘मैरिज’, इस फनी कैप्शन को पढ़ने के बाद सभी अक्षय की बात पर हंस पड़े. वीडियो में दो बार ट्विंकल अक्षय से इस एक्ट के बारे में पूछती सुनाई पड़ रही हैं.
इसे भी पढ़ें:  हाजीपुर:">https://lagatar.in/hajipur-fearless-criminals-shot-the-bank-employee-the-condition-of-the-young-man-is-critical/">हाजीपुर:

बेखौफ अपराधियों ने बैंक कर्मी को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

फैंस ने रोहित शेट्टी पर साधा निशाना

अक्षय के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को रोहित शेट्टी याद आ गए. बीते 23 दिसम्बर को आई उनकी फिल्म ‘सर्कस’ डिजास्टर साबित हुई है. अक्षय के वीडियो में सर्कस देख लोग उसे रोहित के ‘सर्कस’ से बेहतर बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘सच सच बताना सर, रोहित शेट्टी की सर्कस घटिया निकली इसलिए इस सर्कस में आ गए ना आप.’ अक्षय कुमार का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इसे भी पढ़ें: हाजीपुर:">https://lagatar.in/hajipur-fearless-criminals-shot-the-bank-employee-the-condition-of-the-young-man-is-critical/">हाजीपुर:

बेखौफ अपराधियों ने बैंक कर्मी को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही