Search

 
 
 

Akshay Kumar की भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आ रहे हैं.
 

Lagatar desk : अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आ रहे हैं.

 

पहले दिन की कमाई

करीब 14 साल बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी बड़े पर्दे पर लौटी है. 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ही दमदार प्रदर्शन किया.ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू के जरिए फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये कमा लिए थे. रिलीज के दिन फिल्म को 10,772 शोज मिले और इसने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की.

 

इस तरह प्रीव्यू और पहले दिन की कुल कमाई मिलाकर फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये (इंडिया नेट) रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन करीब 17.36 करोड़ रुपये पहुंच गया. कुल मिलाकर फिल्म ने लगभग 17 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग दर्ज की है.

 

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी अर्जुन (अक्षय कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मंगलपुर में एक पुश्तैनी हवेली विरासत में मिलती है. वह अपनी बहन की शादी वहीं करने का फैसला करता है, लेकिन जल्द ही उसे एहसास होता है कि हवेली में कुछ रहस्यमयी और खौफनाक ताकतें मौजूद हैं. इसके बाद शुरू होता है डर और कॉमेडी से भरा सफर, जहां अर्जुन को हवेली के काले अतीत का सामना करना पड़ता है.

 

स्टार कास्ट और खासियत

फिल्म में जिस्शु सेनगुप्ता और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में हैं. अक्षय, परेश रावल और राजपाल यादव की तिकड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने में सफल रही है.बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को एकता कपूर और अक्षय कुमार ने प्रोड्यूस किया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही