Lagatardesk : अक्षय कुमार स्टारर फिल्म `जॉली एलएलबी 3` रिलीज को तैयार है. जो 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल ही में मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी.वहीं इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है.
https://www.instagram.com/reel/DHd1FiBsyfs/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"">साथ ही इसके कैप्शन में लिखा-अक्षय कुमार अरशद वारसी `जॉली एलएलबी 3` की रिलीज डेट तय `जॉली एलएलबी 3` के लिए 19 सितंबर 2025 की तारीख तय की, जो फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म हैवहीं इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है.
data-instgrm-version="14">View this post on Instagram
https://www.instagram.com/reel/C6ddkuwAvmW/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading""> ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने `जॉली एलएलबी 3` की नई रिलीज डेट के बारे में अपडेट शेयर किया है. तरण आदर्श के मुताबिक `जॉली एलएलबी 3` 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यानि अक्षय कुमार अपने बर्थडे मंथ में अपने फैंस को तोहफा देने जा रहे हैं. सुभाष कपूर की आगामी कोर्ट रूम कॉमेडी ड्रामा में बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी वापसी कर रहे हैं. वह फिल्म के पहले पार्ट में वकील की भूमिका में नजर आए थे. वहीं, दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार अहम भूमिका में दिखे थे. अब, फिल्म के तीसरी फ्रेंचाइजी में अरशद वारसी, अक्षय कुमार के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए वापस आ रहे हैं. आपके बता दे की इससे पहले, अरशद वारसी ने 2013 में पहली `जॉली एलएलबी` में मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म में वह `एडवोकेट जगदीश त्यागी` के किरदार में नजर आए थे. वहीं, 2017 में `जॉली एलएलबी 2` में अक्षय कुमार ने एडवोकेट जगदीश्वर `जॉली` मिश्रा की भूमिका निभाई थी. अक्षय और अरशद के अलावा फिल्म में हुमा कुरैशी `पुष्पा पांडे मिश्रा`, अमृता राव `संध्या त्यागी` और सौरभ शुक्ला `जस्टिस सुंदरलाल त्रिपाठी` के रूप में वापसी कर रहे हैं.
data-instgrm-version="14">View this post on Instagram
Leave a Comment