Search

 
 
 

अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का टीजर आउट, रिलीज डेट भी आयी सामने

 
LagatarDesk : अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु को लेकर काफी दिनों से बज बना हुआ है. अब जाकर फिल्म का टीजर, पोस्टर और रिलीज डेट सामने आया है. फिल्म के टीजर को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. टीजर में राम सेतु राम सेतु की रहस्यमयी दुनिया को दिखाया गया है. 57 सेकेंड के वीडियो की शुरुआत शंखनाद के साथ होती है. अक्षय हैलिकॉप्टर से जाते दिख रहे हैं. अक्षय कहते हैं कि रामसेतु को बचाने के लिए केवल 3 दिन का समय है. इसके बाद एक्शन और लड़ाई दिखाया गया है और वीडियो जय श्री राम पर खत्म हो जाता है. (पढ़ें, अक्टूबर">https://lagatar.in/second-phase-campaign-your-rights-your-government-your-door-program-may-start-from-october/">अक्टूबर

से शुरू हो सकता है आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम” अभियान का दूसरा चरण)

टीजर देखकर लोगों के जहन में हैं कई तरह के सवाल

टीजर देखने के बाद दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर कई तरह से सवाल खड़े हो रहे हैं. राम सेतु क्यों खतरे में हैं, क्या खिलाड़ी कुमार अपने मिशन में कामयाब हो पायेंगे, कौन हैं वो दुश्मन जो राम सेतु के पीछे पड़े हैं? ऐसे अनगिनत सवाल हैं, जो राम सेतु का टीजर आपके जहन में पैदा करता है. सभी सवालों के जवाब आपको फिल्म रिलीज होने पर ही मिलेंगे. इसे भी पढ़ें : स्कूल">https://lagatar.in/shooting-in-school-shot-himself-after-killing-6-including-5-children/">स्कूल

में गोलीबारी, 5 बच्चों समेत 9 को मारने के बाद खुद को मारी गोली

एक पुरात्तव विज्ञानी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आयेगी फिल्म की कहानी

राम सेतु एक्शन एडवेंचर फिल्म है. जिसे अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरुचा, सत्या देव लीड रोल में नजर आयेंगे. फिल्म की कहानी एक पुरात्तव विज्ञानी (archaeologist) के इर्द गिर्द घूमती है. जो राम सेतु ब्रिज की रियलिटी चैक करने पर निकला है. अक्षय इस फिल्म में पुरात्तव विज्ञानी बने हैं. यह फिल्म भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के बारे में बताती है.उन्होंने फिल्म के लिए अपना लुक भी बदला है. इसे भी पढ़ें : जैप">https://lagatar.in/establishment-of-kalash-in-jap-1-by-lawsoldiers-salute-maa-durga-by-firing/">जैप

वन में विधि विधान से हुआ कलश स्थापन, फायरिंग कर जवानों ने दी मां दुर्गा को सलामी

अक्षय कुमार की बैक-टू-बैक तीन फिल्में हुई फ्लॉप

राम सेतु अक्षय कुमार की पांचवीं फिल्म है जो साल 2022 में रिलीज हो रही है. इससे पहले अक्षय की 3 फिल्में सिनेमाघरों में और 1 फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. एक्टर की फिल्म बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन बुरी तरह फ्लॉप हुई थीं. वहीं ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म कठपुतली को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था. बैक टू बैक फ्लॉप फिल्म होने के बाद अक्षय एक बार फिर सिनेमाघरों में नयी कहानी के साथ लौट रहे हैं. अक्षय कुमार के फैंस को खिलाडी कुमार की आने वाली फिल्म रामसेतु से काफी उम्मीदें हैं. इसे भी पढ़ें : राजस्थान">https://lagatar.in/rajasthan-rebellion-kamal-nath-was-called-by-the-high-command-to-delhi-suspense-over-gehlots-nomination/">राजस्थान

बगावत : कमलनाथ को आलाकमान ने बुलाया दिल्‍ली, गहलोत के नामांकन पर सस्पेंस

अक्षय ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर बढ़ायी थी एक्साइटमेंट

अक्षय कुमार ने ‘रामसेतु’ के टीजर रिलीज होने से पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें एक्टर ने लिखा था कि जुड़िए हमारे साथ और बनिए इस रोमांचक सफर का हिस्सा. राम सेतु की दुनिया भर में पहली झलक, आज दोपहर 12 बजे. क्या आप तैयार हो. #रामसेतु October 25. आपके नजदीकी थिएटर में.
https://www.instagram.com/reel/Ci9Z7CovRbp/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/reel/Ci9Z7CovRbp/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही