Search

 
 
 

अक्षय कुमार की 'केसरी' के 6 साल पूरे , शेयर की लेटेस्ट अपडेट

 
Lagatardesk : अक्षय कुमार ने एक पोस्ट शेयर कर केसरी के 6 साल पूरे होने का जश्न मनाया और इसके सीक्वल पर हिंट दिया है .हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी
https://www.instagram.com/reel/DGFMOeGqJcJ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/reel/DGFMOeGqJcJ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

">

अक्षय ने शेयर की पोस्ट

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर केसरी के 6 साल पूरे होने का जश्न मनाया साथ ही एक स्पेशल वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा - केसरी के 6 साल पूरे होने का जश्न. केसरी की भावना का जश्न, जल्द ही शुरू होने वाले एक नए चैप्टर का जश्न . इसके साथ ही वीडियो के आखिर में लिखा होता है, फिर से भगवा का उदय, नया युद्ध और वही आग कल`. यानि कल अक्षय कुछ बड़ा अनाउंस करने वाले हैं.  

कब है केसरी 2 के आने की चर्चा

  आपको बता दे की अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर केसरी चैप्टर 2 कथित तौर पर 18  अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी. अब देखना है कि इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट क्या कहता है. उम्मीद है कि सीक्वल में जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.  

पहली बार साथ में काम करेंगे अक्षय और अनन्या

  बता दे की फिल्म केसरी चैप्टर 2- जलियांवाला बाग की अनकही कहानी धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स की ओर से निर्मित है. पहली बार अनन्या पांडे, अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. साल 2019 में अक्षय फिल्म केसरी में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसमें एक्टर के अपोजिट एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा दिखी थी.तो वहीं `केसरी चैप्टर 2 में  अक्षय वकील सी. शंकरन नायर का किरदार निभाएंगे. हालांकि, अनन्या और माधवन की भूमिकाओं के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही