Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अक्षय तृतीया : राशिनुसार करें दान व खरीदारी, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

LagatarDesk :  आज, 30 अप्रैल को पूरे देश में अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. तृतीया तिथि 29 अप्रैल की शाम 5:31 बजे से शुरू हो गयी है, जो आज 30 अप्रैल को दोपहर 2:12 बजे तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जा रहा है. इस दिन पूजा-पाठ के लिए विशेष मुहूर्त प्रात 5:41 से दोपहर 12:18 बजे तक रहेगा. इस दिन का नाम `अक्षय` इसलिए पड़ा क्योंकि मान्यता है कि इस दिन किये गये पुण्य कर्मों का फल कभी समाप्त नहीं होता, वो अक्षय यानी अटूट बना रहता है. यही वजह है कि इस दिन सोना-चांदी खरीदना, दान देना, दीप जलाना, यज्ञ, पितृ-तर्पण और जप-तप जैसे कर्म अत्यधिक फलदायी माने जाते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि इस दिन आप अपनी राशि के अनुसार विशेष वस्तुओं का दान करते हैं और घर के खास स्थानों पर दीपक लगाते हैं, तो जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है.  अगर आप अपनी राशि के अनुसार दान और खरीदारी करें, तो यह दिन आपको कई गुना अधिक फल दे सकता है.  तो आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार क्या करें दान और क्या खरीदें :
मेष राशि : दान करें : हरे वस्त्र, मूंग, हरी सब्ज़ियाँ खरीदें : तांबा, सोने के आइटम लाभ : स्वास्थ्य लाभ, कर्ज से राहत, आर्थिक उन्नति वृषभ राशि :  दान करें : हल्दी, पीले कपड़े, पीला अनाज खरीदें : चांदी के बर्तन या सिक्के लाभ : पारिवारिक सुख, मानसिक शांति, धन वृद्धि मिथुन राशि :  दान करें : लाल वस्त्र, चुकंदर, रक्तदान खरीदें : पीले कपड़े, अनाज लाभ : वाणी में सुधार, संतान सुख, मानसिक संतुलन कर्क राशि :  दान करें : काले कपड़े, लोहे की वस्तुएं, भोजन खरीदें : चांदी व सोने के गहने लाभ : दुर्घटनाओं से बचाव, मानसिक राहत सिंह राशि :  दान करें : काले रंग की वस्तुएं खरीदें : सोने के आभूषण लाभ : आत्मविश्वास में वृद्धि, संतान से शुभ समाचार कन्या राशि :  दान करें : लाल वस्त्र, रक्तवर्धक खाद्य सामग्री खरीदें : पीले वस्त्र, विवाह संबंधी सामग्री लाभ : विवादों और बीमारियों में राहत तुला राशि :  दान करें : दूध, सफेद वस्त्र, इत्र खरीदें : चांदी के गहने, सौंदर्य सामग्री लाभ : रिश्तों में मिठास, करियर में उन्नति वृश्चिक राशि :  दान करें : हरी वस्तुएं, स्टेशनरी या खिलौने खरीदें : सोना या चांदी लाभ : प्रोफेशनल सफलता, पारिवारिक संतोष धनु राशि :  दान करें : पीले अनाज, बृहस्पति से जुड़ी चीजें खरीदें : ओपल, पीले कपड़े लाभ : वाहन या घर की प्राप्ति, आध्यात्मिक प्रगति मकर राशि :  दान करें : काले कपड़े, लोहे की चीजें खरीदें : लोहे/स्टील के उपकरण लाभ : कठिनाइयों से मुक्ति, कार्य में सफलता कुंभ राशि :  दान करें : सफेद कपड़े, विवाह सामग्री खरीदें : चांदी या सफेद धातु की वस्तुएं लाभ : पारिवारिक कल्याण, मानसिक संतुलन मीन राशि :  दान करें : तांबे के बर्तन, अन्न-पानी के पात्र खरीदें : पूजा के तांबे के सामान, सोना लाभ : भाग्यवृद्धि, स्वास्थ्य व अध्यात्म में लाभ
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही