Search

 
 
 

अलकायदा के संदिग्ध आतंकी डॉ. इश्तियाक का लैंड स्कैम के आरोपियों से जुड़ा कनेक्शन, ED ने कांग्रेस नेता को भेजा समन

 
Ranchi :  राजधानी के अल हसन अपार्टमेंट में रहने वाले डॉ इश्तियाक अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस) के झारखंड मॉड्यूल के लिए आतंकियों की बहाली करवा रहा था. इश्तियाक का कनेक्शन रांची जमीन घोटाले के आरोपियों से भी जुड़ा है. ईडी ने जमीन घोटाले में जेल में बंद अफसर खान के भाई और जेल में बंद ताल्हा खान के ससुर बबलू खान को समन किया है. बबलू खान के अस्पताल से इश्तियाक के जुड़े होने की बात सामने आई है. इनकी पारिवारिक रिश्तेदारी भी है. जमीन घोटाले से अर्जित राशि से आतंकी संगठन को फंडिंग हुई या नहीं, ईडी इसकी जांच कर रही है. अफसर अली और ताल्हा सेना जमीन और हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले में चार्जशीटेड हैं. बबलू खान कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता हैं.

कटकी ने तैयार किया था झारखंड मॉड्यूल

अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस) के झारखंड मॉड्यूल का गठन अब्दुल रहमान कटकी ने किया था. डॉ इश्तियाक उसी को आगे बढ़ा रहा था. इश्तियाक मूलरूप से झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है. रांची के मेडिका अस्पताल में वह रेडियोलॉजी विभाग में काम करता था. इसके अलावा हजारीबाग में भी उसका अपना क्लीनिक है. बताया जा रहा है कि हजारीबाग आने जाने के क्रम में ही उसने फैजान अहमद को संगठन से जोड़ा था. डॉक्टर रांची के जोड़ा तालाब स्थित अल हसन रेसिडेंसी में रहता है. इश्तियाक ने रांची के रिम्स से एमबीबीएस किया है.

इन ठिकानों पर एटीएस ने की थी छापेमारी :

  • -  डॉ इश्तियाक अहमद, अल हसन रेसीडेंसी, बरियातू जोड़ा तालाब
  • -  फैजान अहमद, लोहसिंघना, हजारीबाग
  • -  मो मोदब्बीर, बलसोकरा, चान्हो, रांची
  • -  मो रिजवान, चान्हो
  • -  मुफ्ती रहमतुल्लाह मजहिरी, चटवल, चान्हो
  • -  मतिउर रहमान, पिपराटोली, चान्हो
  • -  इलताफ अंसारी, कुडू, हेंजला कौवाखाप, लोहरदगा
  • -  एनामुल अंसारी, पकोरियो, चान्हों, रांची
  • -  शहबाज, पकोरियो, चान्हों, रांची
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही